Ro no D15139/23

रामानुजनगर में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, श्रमिकों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

*120 से अधिक श्रमिक हुए शामिल, विभिन्न योजनाओं के तहत सांकेतिक डेमो चेक वितरित*

 

रायपुर, 25 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, नवा रायपुर अटल नगर के सचिव के निर्देशानुसार मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों तक पहुंचाने तथा श्रमिकों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कलेक्टर के निर्देशानुसार दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों सहित विभिन्न वर्गों के श्रमिकों तक शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 120 से अधिक श्रमिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जय प्रकाश उपाध्याय, जनपद सदस्य श्री सुमित साहू तथा मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री पैकरा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के माध्यम से श्रमिकों से जनसंवाद स्थापित करते हुए श्रम पंजीयन के महत्व, पात्रता एवं लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र श्रमिकों को श्रम पंजीयन कार्ड का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत कुल 4 लाख 80 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये की सहायता राशि के डेमो चेक वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को मंडल की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने श्रमिकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य पात्र श्रमिकों को भी पंजीयन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रम पदाधिकारी श्री एलेन मिंज, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक, कल्याण अधिकारी, कल्याण निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुरूद में महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं अधोसंरचना व्यवस्था की समीक्षा

      एसडीएम ने प्राचार्यों की बैठक लेकर नामांकन, छात्र मार्गदर्शन और आगामी कार्ययोजना पर दिए आवश्यक निर्देश बालिकाओं की उच्च शिक्षा को मिलेगा संबल, ₹30 हजार छात्रवृत्ति की जानकारी पहुंचाने…

    Read more

    शिक्षक की पहल से शाला त्यागी दुर्गावती फिर लौटी शिक्षा की मुख्यधारा में

      पालकों से संवाद, समझाइश और सहयोग से छात्रा का दोबारा विद्यालय में प्रवेश रायपुर ,21 अगस्त 2026/शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल