Ro no D15139/23

बस्तर में अमीन भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने कार्यशाला संपन्न

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आगामी 07 दिसम्बर को आयोजित होने वाली जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा 2025 के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हरीश एस के निर्देशानुसार 03 दिसम्बर को एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभा कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें परीक्षा के सफल संचालन के लिए नियुक्त किए गए केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, पुलिस नोडल अधिकारी और उड़नदस्ता दल के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला में व्यापम द्वारा जारी नवीन निर्देशों को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों के सामने विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से सभी केन्द्राध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध हों। इसके तहत परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी, पंखे, स्वच्छ पेयजल, दीवाल घड़ी, इमरजेंसी लाइट्स, और उपयुक्त खिड़की व फर्नीचर की उपलब्धता को परीक्षा से पूर्व ही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से, अभ्यर्थियों की पहचान और तलाशी (फ्रिस्किंग) को लेकर सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन अत्यंत सावधानी से किया जाए। इसके साथ ही, विभिन्न स्तरों पर फ्रिस्किंग की प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की पोशाक, स्वेटर, फुटवेयर तथा परीक्षा सामग्री के संबंध में भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, जिसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने की हिदायत दी, ताकि अमीन भर्ती प्रवेश परीक्षा व्यवस्थित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में महाअनुष्ठान: 25 से 29 जुलाई तक होगी ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्’ पूजा

    कवर्धा। छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में लंबे अंतराल के बाद दिव्य अनुष्ठान ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम् 2026’ होने जा रहा है।…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बना बदलाव का सशक्त माध्यम, मशरूम उत्पादन से पुष्पा साव ने बदली अपनी तकदीर*   *मजदूरी पर निर्भर परिवार से सफल उद्यमी बनने तक का…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…