Ro no D15139/23

संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाइस के संचालन के लिए प्राथमिक शाला के शिक्षकों का कार्यशाला आयोजित

राजनांदगांव 22 अप्रैल 2025। जिले में संपर्क स्मार्ट टीवी डिवाईस के संचालन के संबंध में सभी विकासखंडों में प्राथमिक शाला के शिक्षकों के लिए कार्यशाला प्रारंभ किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएमसी श्री सतीष ब्योहारे, एपीसी श्री मनोज मरकाम, एपीसी श्री आदर्श वासनिक, बीआरसी श्री इनायत अली उपस्थित थे। कार्यशाला में संपर्क डिवाइस के बेहतर संचालन एवं बच्चों से सीधे जोडऩे के लिए और बच्चों की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए क्या-क्या प्रयास इस डिवाइस के माध्यम से हो सकते हैं इस पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में संपर्क टीवी डिवाइस के संचालन से लेकर उनकी रिपोर्टिंग, डिवाइस से लर्निंग आउटकम को कैसे प्राप्त कर सकते हैं, स्कूल के समय सारणी में संपर्क डिवाइस का शामिल करना, साथ ही इसको टीएलएम के रूप में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं एवं किस प्रकार के समय-समय पर अपडेट की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में संपर्क टीवी डिवाइस का वितरण किया गया है। राज्य  शासन और जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले के सभी प्राथमिक शालाओं के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले इसके लिए स्कूलों में स्मार्ट टीवी एवं संपर्क टीवी डिवाइस जन सहयोग से प्रदान किया गया है। राज्य का यह पहला जिला है जहां शत-प्रतिशत स्कूलों में यह उपलब्धि सुनिश्चित की जा सकी है। इस अवसर पर संपर्क फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के चिन्हित कोऑर्डिनेटर रागिनी मेहरा और उनकी टीम की उपस्थिति में संपर्क टीवी डिवाइस प्रारंभ किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का लोकार्पण किया

      – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 87 लाख 3 हजार रूपए की लागत से कुल 3.9 किलोमीटर सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास *- 75 लाख रूपए की…

    Read more

    कलेक्टर ने स्वयं जनगणना फील्ड प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का लिया जायजा

      जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश राजनांदगांव 18 अप्रैल 2026। आगामी 1 मई से प्रारंभ होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता