Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

किसानों, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने कार्यशाला

60 ऋण प्रकरण ऑनलाइन तैयार, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

धमतरी 18 सितंबर 2025 /- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 20 एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के 40 प्रकरण इस प्रकार कुल 60 ऋण प्रकरण ऑनलाइन तैयार किए गए। इस अवसर पर लगभग 80 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर एवं डीआरपी डॉ. संदीप मेश्राम ने पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं के आवेदन, ऋण प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इंद्रकुमार टिलवानी ने उद्यमियों को बैंक ऋण की प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज के एपीओ श्री संदीप गोनाडे, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री अमित सिन्हा, उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर श्री चेतन ठाकुर, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं एक्सिस बैंक के लोन ऑफिसर सहित विभिन्न कृषक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की इस पहल से जिले में रोजगार सृजन और उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?