Ro no D15139/23

विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

जशपुरनगर 23 मार्च 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विश्व जल दिवस मनाया गया।इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण साफ पेयजल की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में सर्वप्रथम इस दिवस को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया। तब से हर साल इसे नए थीम के साथ मनाया जाता है,जिसमें जल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित की जाती है।

विश्व जल दिवस के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि हम सभी को मिलकर जल बचाने का प्रयास करना चाहिए। रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी छोटी आदतें को सम्मिलित कर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते है जैसे नल को खुला नहीं छोड़ना, वर्षा जल का संचयन करना, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाना आदि। जल संरक्षण और संचयन आज विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे में हम सभी का सम्मिलित प्रयास अति आवश्यक है।

विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व जल संरक्षण हेतु जल शपथ लिया गया। जल शपथ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की दीदियां, ग्रामीण जन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी कराएं उपलब्ध कलेक्टर श्री रोहित व्यास

      गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थी उपस्थिति, जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी एवं आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने निर्देश कलेक्टर ने शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 07 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन