Ro no D15139/23

योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति,अनुशासन,आध्यात्मिकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय द्वारा एक नए प्रार्थना नवाचार के रूप में प्रत्येक शनिवार को सभागार में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की परंपरा का शुभारंभ किया गया,जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर कवर्धा से पधारे सनातन संस्कार समिति के योग गुरु राजकुमार वर्मा,ओंकार सिंह राजपूत,रविशंकर राजपूत एवं खोमेश सिंह राजपूत का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

विद्यालय के संचालक श्री पवन देवांगन ने विद्यार्थियों को योग के इतिहास,महत्व एवं उससे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि शरीर,मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि योग की उत्पत्ति भारत की प्राचीन सभ्यता में हुई तथा भगवान शिव को “आदि योगी” अर्थात प्रथम योग गुरु माना जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज विश्वभर में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने,एकाग्रता बढ़ाने,मानसिक शांति प्रदान करने तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती सारिका देवांगन ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है,जब उसके साथ संस्कार,अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का समावेश हो। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

योग गुरुओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार,उत्तानपादासन,सेतुबंधासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम तथा ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास भी कराया गया,जिससे पूरा सभागार शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया।

कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य श्री लोकनाथ देवांगन ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर,शांत मन और सकारात्मक विचार ही जीवन की वास्तविक संपत्ति हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सोहनलाल नापित,विद्यालय एडमिन श्री सागर नामदेव सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। “योग केवल कुछ मिनटों का अभ्यास नहीं,बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की एक सतत यात्रा है” — इसी प्रेरणादायी संदेश एवं राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी पीजीटी हिन्दी श्री अशोक कुमार इनवाती द्वारा दी गई I

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस