Ro no D15139/23

योग केवल व्यायाम नहीं, तन-मन का संपूर्ण विज्ञान- डॉ. वर्णिका शर्मा

*नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुईं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष*

 

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सारंगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की आत्मा और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग तन और मन के बीच सेतु बनकर व्यक्ति का समग्र विकास करने वाला एक संपूर्ण विज्ञान बन गया है।

 

*योग को वैश्विक स्तर पर एक नई मिली है पहचान*

 

डॉ. शर्मा ने योग के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का पहला परिचय धर्म की रक्षा के लिए कुरुक्षेत्र की रणभूमि में ही हुआ था, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए सांख्य योग के माध्यम से अधर्मी शक्तियों से लड़ने का मार्ग दिखाया था। उन्होंने आगे कहा कि आज जब हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 12वां वर्ष मना रहे हैं, तो यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि एक योग-धर्मी के त्याग, समर्पण और सेवा भाव की बदौलत आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। पिछले 12 वर्षों में योग की परिभाषा बदली है, यह अब केवल शारीरिक कसरत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तन और मन के बीच सेतु बनकर व्यक्ति का समग्र विकास करने वाला एक संपूर्ण विज्ञान बन गया है। भारत केवल आयु वर्ग के आंकड़ों से युवाओं का देश नहीं कहलाएगा। असली युवाओं का देश वह भारत होगा जो योग से युवा रहेगा। योग शरीर को लचीलापन ही नहीं देता, बल्कि मानसिक दृढ़ता और संतुलन भी देता है।

 

*योग युवापन का पर्याय है*

 

भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड (जनसांख्यिकीय लाभांश) पर बात करते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस धारणा को खारिज किया कि योग केवल युवाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि योग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति युवा हो जाता है। जब हम योग के माध्यम से अपने मन और मस्तिष्क को नियंत्रित करना सीख लेते हैं, तब जीवन के हर क्षेत्र में हमारी जवाबदेही और कार्यक्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन का आयोजन न बनाएं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि एक स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भारत का निर्माण हो सके।

 

सरिया में आयोजित इस योग कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित स्थानीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

      जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के 19 मरीजों सहित 60 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान कर रहे हैं निरंजन रायपुर,06 अगस्त 2026/टीबी केवल एक बीमारी…

    Read more

    अब आपके पास भी है बीमारी का प्रकोप रोकने की ताकत, संदिग्ध मामलों की सूचना सीधे सरकार तक पहुंचाएं

      किसी गांव, मोहल्ले या बस्ती में एक जैसी बीमारी के दो या अधिक मामले दिखें तो IHIP पोर्टल पर दें जानकारी, स्वास्थ्य विभाग करेगा तत्काल जांच रायपुर, 06 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई