Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में जशपुर से होगी योग ओलम्पियाड की शुरूआत योग आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने प्रेस क्रांफेस आयोजित कर जन-जन तक योग के प्रसार के बारे में दी जानकारी

जशपुरनगर, 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने आज सर्किट हाउस एक प्रेस क्रांफेस आयोजित कर राज्य में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। आज पूरी दुनिया योग का लाभ लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में योग आयोग का गठन 2017 में हुआ। तब से योग आयोग का प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में योग के प्रचार-प्रसार कर इसके महत्व के बारे में बताया जाए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में योग ओलम्पियाड की शुरूआत जशपुर से होगी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा योगासन कार्यक्रम का आयोजन कर शहरांे से लेकर गांवों तक योग से होने वाले लाभों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। योग का जन्म भारतभूमि पर हुआ है। यह हमारे ऋषि-मुनियों के द्वारा खोजी गई विधा है, इस विधा का लाभ आज संपूर्ण विश्व को मिल रहा है। योग के यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, साधना, समाधि  है। उन्होंने कहा कि शालेय छात्रों के जीवन चर्या में योग को शामिल करने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए एक साकारात्मक महौल बनाया जाएगा, ताकि लोग स्वमेंव इससे जुड़कर इसका लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि योग आयोग के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ प्रसव हेतु आवश्यक योगाभ्यास सिखाने हेतु पूर्व में भी अभियान चलाया गया था। जिसके साकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। वन्य क्षेत्रों मे भी ग्रामीणों को योग से जोड़ने के लिए आयोग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने योगों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच