Ro no D15139/23

यूथ फेस्टिवल 2026ः जशपुर जिले के युवा दिखाएंगे अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक हिमाचल प्रदेश के बीर में 21 से 24 मई तक होगा राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन

जशपुरनगर 19 मई 2026/ यूथ फेस्टिवल 2026 21 मई से 24 मई तक हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर का इस आयोजन में कलेक्टर  रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार  के निर्देशानुसार  जिले के 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का दल सहभागिता करने यहां से रवाना हो चुके हैं। दल के साथ जिले से एक प्रभारी अधिकारी भी शामिल हैं। इस यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत युवाओं के लिए पहाड़ों की ट्रेकिंग सहित अनेक साहसिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यूथ फेस्टिवल 2026 केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, प्रतिभा, कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव होगा। हरे-भरे पहाड़ों और मनमोहक वादियों के बीच देशभर से आए युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फेस्टिवल में गीत-संगीत, नृत्य, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जशपुर जिले के छात्र-छात्राएँ भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला का प्रदर्शन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। यह यात्रा युवाओं के लिए सीखने, नए मित्र बनाने तथा भारत की विविध संस्कृति को करीब से समझने का सुनहरा अवसर साबित होगी। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे, जिससे आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को

    कोरबा 05 अगस्त 2026/जिला पंचायत कोरबा की संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

    Read more

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी

    कोरबा 05 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा आगामी 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क की यात्रा प्रस्तावित है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस