Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनांतर्गत ऋण लेने ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

*- कलेक्टर की समीक्षा के बाद चार दिन में 921 वेंडर्स का ऋण प्रकरण स्वीकृत एवं 79 को ऋण वितरण*

 

राजनांदगांव 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को निजी व्यवसाय के लिए व्यक्तिगत ऋण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। योजना का क्रियान्वयन जिले के नगरीय निकायों में निवासरत छोटे व्यावसायियों से भी पीएम स्वनिधि के वेबसाईट में ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार बैंकर्स द्वारा ऋण प्रकरणों में वृद्धि करते हुए बैंकों द्वारा एक सप्ताह के भीतर 921 वेंडर्स के प्रकरण स्वीकृत कर 79 ऋण वितरण किया गया है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने जिले के निकाय क्षेत्र के शहरी पथ विक्रेता एवं छोटे दुकानदारों द्वारा विभिन्न बैकों में ऋण लेने ऑनलाईन आवेदन किया गया है। पात्र व्यवसायियों को बैकों द्वारा प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए पात्र नागरिकों को ऋण का वितरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से तीन स्तर में ऋण देने का प्रावधान है। प्रथम ऋण राशि 15 हजार रूपए, प्रथम ऋण अदायगी करने पर द्वितीय ऋण 25 हजार रूपए एवं द्वितीय ऋण अदायगी करने पर तृतीय ऋण 50 हजार रूपए का ऋण देने का प्रावधान है। योजनांतर्गत ऋण पर हितग्राही द्वारा नियमित रूप से ऋण अदायगी करने पर बैंक द्वारा ली जाने वाली ब्याज राशि में 7 प्रतिशत की राशि अनुदान के रूप में देने का प्रावधान किया गया है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा वाणिज्यिक बैंकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण प्रकरणों के प्रगति की जानकारी ली गई। योजनांतर्गत जिले के बैंकों को 6006 प्रकरण प्रेषित किये गये थे। जिसमें से बैंकों द्वारा कुल 3562 ऋण प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान करते हुए 4131 प्रकरणों पर ऋण वितरण किया गया। कलेक्टर ने बैंकर्स को ऋण प्रकरणों की अधिक से अधिक स्वीकृति करने के निर्देश दिए थे।

जिले के नगरीय निकायों के बैंकों को प्रेषित कुल 6021 प्रकरणों में से कुल 4483 ऋण प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान करते हुए 4210 प्रकरणों पर ऋण वितरण किया गया एवं विभिन्न बैंकों में लगभग 1188 प्रकरण स्वीकृति एवं वितरण हेतु शेष है। कलेक्टर श्री यादव के निर्देश के बाद जिले के नगरीय निकायों के बैकों द्वारा 921 प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 79 वेंडर्स को ऋण वितरण किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना योजना छोटे दुकानदारों एवं जरूरतमंदों के लिए लाभकारी तथा आर्थिक व वित्तीय सुविधा पहुंचाने में बहुत मददगार साबित हो रही है। पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी च्वाईस सेन्टर एवं कम्प्यूटर सेंटर से ऋण लेने हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

  • Related Posts

    विद्युत विभाग ने बदला क्षतिग्रस्त पोल, वार्ड-11 में आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारु

    जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव संभाग ने स्पष्ट किया है कि ष्वार्ड 11 में वर्षों पुराना पोल तारों के सहारे खड़ा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई…

    Read more

    ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

    वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति   रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस