Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के युवाओं को मिला रोजगार का बड़ा मंच दो दिवसीय मेले में 347 उम्मीदवारों का हुआ चयन

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर के तत्वावधान में बस्तर संभाग के युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला सफलता के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप स्थित लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 16 और 17 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों ने शिरकत की, जहाँ उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं का साक्षात्कार कर उन्हें अपनी कंपनियों में अवसर प्रदान किए।

इस रोजगार मेले को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिनों के भीतर कुल 1306 आवेदकों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। रोजगार अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार 347 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित कर लिया गया है। मेले में शामिल प्रमुख नियोजकों में अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड, लेविवाान सॉल्यूशंस, श्री हरि ट्रैक्टर्स और शिवम् कमर्शियल्स जैसी बड़ी कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों ने असिस्टेंट सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन और टेक्नीशियन जैसे विविध पदों पर नियुक्तियां की हैं। विशेष रूप से तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह मेला एक मील का पत्थर साबित हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर संभाग के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ये युवा जल्द ही अपनी नई भूमिकाओं में कार्यभार संभालेंगे, जिससे न केवल उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?