Ro no D15139/23

युवा उत्सव 2026: प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का संगम 24-25 अप्रैल को धमतरी में

लल्लनटॉप, बस्तर बैंड और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा युवा उत्सव

धमतरी, 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि यह उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उसे अवसर से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्सव में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य, एकल एवं समूह गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैम्प वॉक (पारंपरिक वेशभूषा), आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी, फूड फेस्ट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। साथ ही AI प्रतियोगिता, साइंस एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शनी, रोबोटिक्स वर्कशॉप और स्टार्टअप गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी संगीतमय शाम में आरु साहू की प्रस्तुति, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” राजिम तथा रायपुर का प्रसिद्ध “आवाज क्रांति बैंड” अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। वहीं 25 अप्रैल को चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लल्लनटॉप के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र युवाओं को मार्गदर्शन देगा। इसके पश्चात बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएगा।

विविध गतिविधियों से मिलेगा सर्वांगीण विकास का अवसर

उत्सव के दौरान महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए E-Cell के अंतर्गत फोटो एडिटिंग, यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन, मेंटल हेल्थ एवं AI वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही खो-खो, कबड्डी, दौड़, शतरंज एवं रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

यह दो दिवसीय आयोजन शासकीय महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल एवं परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी महाविद्यालयों के चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की हैं, जिससे यह युवा उत्सव जिले के लिए एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन साबित हो।

  • Related Posts

    विकसित भारत का रोड मैप तैयार, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा अब 125 दिनों का रोजगार

    *कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में 1 जुलाई 2026 से लागू होगा विकसित भारत जी राम जी योजना*   *जल संरक्षण,आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सहित स्थाई परिसंपत्तियों के…

    Read more

    खरीफ 2026 की तैयारी पूरी : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिलेगी समय पर सुविधा

    कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय   धमतरी, 13 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती

    सोमनाथ में बोले पीएम मोदी- कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती