Ro no D15139/23

धमतरी में सजेगा ‘युवा उत्सव 2026’: प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का महाकुंभ 24-25 अप्रैल को

*जिले सहित राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा*

रायपुर,20 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अप्रैल को धमतरी में “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस युवा उत्सव में जिला सहित राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के युवा https://forms.gle/tamH8AYjaS7ARZYu5 पर पंजीयन कर सकते है। अभी तक धमतरी जिला सहित आस-पास के जिलों के 2 हज़ार से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीयन कर चुके है।
यह उत्सव केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण का सशक्त मंच बनेगा। आयोजन में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य-गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक वेशभूषा में रैम्प वॉक, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी और फूड फेस्ट प्रमुख हैं।
इसके साथ ही आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए AI प्रतियोगिता, साइंस एवं कृषि तकनीकी प्रदर्शनी, रोबोटिक्स वर्कशॉप और स्टार्टअप गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

*सांस्कृतिक संध्या में गूंजेगी युवा ऊर्जा*

उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी संगीतमय शाम में आरु साहू, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” (राजिम) और रायपुर का “आवाज क्रांति बैंड” अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत करेंगे।
वहीं 25 अप्रैल को प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लल्लनटॉप के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी युवाओं को प्रेरक सत्र के माध्यम से मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” अपनी दमदार प्रस्तुति से उत्सव को यादगार बनाएगा।

*वर्कशॉप और खेल गतिविधियों से मिलेगा सर्वांगीण विकास*

युवा उत्सव के दौरान E-Cell के अंतर्गत फोटो एडिटिंग, यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन, मेंटल हेल्थ और AI वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। साथ ही खो-खो, कबड्डी, दौड़, शतरंज और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जो युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होंगी।
यह दो दिवसीय आयोजन शासकीय महाविद्यालय धमतरी के नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल एवं परिसर में आयोजित होगा, जिसमें जिले एवं राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के चयनित विद्यार्थी भाग लें सकते है। जिला प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे यह आयोजन जिले के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक साबित होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त

    *अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा* *उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दिनभर चली बैठक में…

    Read more

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर

    *पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम* *ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ स्थायी समाधान* रायपुर, 20 अप्रैल 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज