Ro no D15139/23

 चेंबर चुनाव में कौन सी मतदाता सूची किस आधार पर लागू होगी- कन्हैया

रायपुर । चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आजीवन सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री शिवराज भंसाली को ज्ञापन देकर सुंदर चुनाव में मतदाता सूची के संबंध में स्पष्टीकरण देने की मांग की है उन्होंने कहा कि चेंबर के चुनाव में संशोधन लागू नहीं हुआ है इसलिए पुरानी मतदाता सूची के आधार पर होने चाहिए थे ।

उन्होंने कहा कि हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि शासकीय सक्षम विभाग/न्यायालय द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के वर्तमान संविधान को निरस्त कर पूर्व संविधान को लागू किया गया है अब चेंबर चुनाव पूर्व संविधान के आधार पर संपन्न किए जाएंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय की सूचना पत्राचार या अन्य आधिकारिक माध्यमों से सदस्यों को नहीं दी गई, जिससे सदस्यों के मध्य भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इसके अतिरिक्त, पूर्व संविधान के अनुसार मतदाता सूची का पुनः संशोधन एवं प्रकाशन आवश्यक था, किन्तु अब तक संशोधित मतदाता सूची जारी नहीं की गई है। बिना संशोधित मतदाता सूची के, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को सुनिश्चित करना संभव नहीं होगा । मैं स्वयं भी इस चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेने की इच्छा रखता हूं, अतः मेरे लिए यह आवश्यक है कि चुनाव से पूर्व स्पष्ट एवं अद्यतन मतदाता सूची प्रकाशित की जाए। यदि मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं किया जाता, तो यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कृपया इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं निर्णय से अवगत कराने की कृपा करें ताकि सभी सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में उचित जानकारी प्राप्त हो सके ।

धन्यवाद।

कन्हैया अग्रवाल

आजीवन सदस्य

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर

  • Related Posts

    कानाहर्राल पेन करसाद जातरा में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप

    *बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और आस्था का दिखा भव्य संगम*   रायपुर, 15 मई 2026/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के गारंजी में आयोजित…

    Read more

    दुर्लभ धार्मिक धरोहरों का संरक्षण: 136 वर्ष प्राचीन श्रीमद्भागवत महापुराण एवं हस्तलिखित पांडुलिपियाँ प्राप्त

    रायपुर, 15 मई 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संकल्पना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम