Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ का वनाधारित आजीविका मॉडल बना देश के लिए मिसाल

*अध्ययन करने पहुँचा अरुणाचल प्रदेश का उच्चस्तरीय दल*

 

*महिला समूहों को 25 लाख रुपए से अधिक का लाभांश वितरित*

 

*प्रतिनिधिमंडल ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ और प्रसंस्करण इकाइयों को सराहा*

 

रायपुर, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा विकसित वनाधारित आजीविका मॉडल आज अपनी सफलता की गूँज देशभर में फैला रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ-साथ लघु वनोपजों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के इस अनूठे मॉडल का अध्ययन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुँचा।

 

*प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य*

 

इस दल में अरुणाचल वन निगम के अध्यक्ष श्री नालोंग मिजे, विधायक श्री चौ जिंगनु नामचूम, उपाध्यक्ष श्री टी.जी. बाकि तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी. सुब्रमण्यम सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

 

*महिला सशक्तिकरण : 25 लाख रुपए के लाभांश का वितरण*

 

भ्रमण के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को उनकी कड़ी मेहनत का फल 25 लाख 17 हजार 776 रुपए की लाभांश राशि के रूप में दिया गया। वन धन विकास केंद्र डॉगनाला, इच्छापुर, दुगली और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) केंद्र केशोडार की महिलाओं को लाभांश के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीएफओ (कटघोरा) श्री कुमार निशांत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण और आधुनिक तकनीक*

 

प्रतिनिधिमंडल ने जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को समझने के लिए विभिन्न केंद्रों का दौरा किया। राजनांदगांव में महुआ फूड प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन कर आधुनिक तकनीक को समझा। कबीरधाम में वन धन शहद प्रसंस्करण केंद्र की कार्यप्रणाली देखी। दल ने “छत्तीसगढ़ हर्बल्स” के मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क और 67 प्रकार के लघु वनोपजों की एमएसपी पर खरीदी की व्यवस्था की सराहना की। उन्हें बताया गया कि राज्य में तेंदूपत्ता का देश में सर्वाधिक 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा मूल्य दिया जा रहा है।

 

*प्रेरणादायी मॉडल के रूप में पहचान*

 

अरुणाचल प्रदेश के दल ने छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायी उदाहरण बताया। उन्होंने महिला समूहों की कार्यक्षमता से प्रभावित होकर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा और प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ की वन संपदा व जनजातीय आजीविका के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

        जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

      जगदलपुर, 04 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग