Ro no D15139/23

जिले में गोदाम निर्माण और चना खरीदी का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

धमतरी (IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 21 धान खरीदी केंद्रों में 200-200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन संबलपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, भूतपूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के मोगरागहन, तरसीवा, कुर्रा, खरेंगा, लिमतरा, अंगारा, लोहारसी, अछोटा, देमार, अकलाडोंगरी, पोटियाडीह, कंडेल, कुर्मातराई, डोमा, झूरानवागांव, माटेगहन, बोडरा, शंकरदाह, संबलपुर, कसवाही और सोरम सहित कुल 21 धान खरीदी केंद्रों में गोदाम बनाए जाएंगे। प्रत्येक गोदाम की लागत 12 लाख 78 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल 21 गोदामों के निर्माण हेतु 2 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन गोदामों के निर्माण से किसानों की उपज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और खरीदी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित बन सकेगी।
इसी क्रम में संबलपुर उपार्जन केंद्र में चना खरीदी का शुभारंभ भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई। शुभारंभ के अवसर पर एक कृषक से 10 क्विंटल चना का उपार्जन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रबी विपणन सीजन 2025-26 में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए चना एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इस वर्ष चना के समर्थन मूल्य में 225 रुपये तथा सरसों में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। वर्तमान में चना 5,875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है।
जिले के 11 उपार्जन केंद्रों में अब तक 5 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष सबलपुर, बोरसी और सलोनी में तीन नए उपार्जन केंद्र भी शुरू किए गए हैं, जिससे किसानों को नजदीक में ही खरीदी सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट