Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तुअर दाल संघ ने माना आभार

आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में छूट

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव के दौरान तुअर दाल संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में छूट प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम दाल उद्योग को संकट से उबारते हुए नए जीवन का संचार करेगा और उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधियों ने आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव जनता और किसानों के हित में कार्य कर रही है। उद्योगों के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी राज्य सरकार उद्योग और व्यापार जगत की बेहतरी तथा किसानों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।

इस अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गंगा दशहरा (25 मई) पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए जल गंगा संवर्धन अभियान से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में जनभागीदारी को किया जाए प्रोत्साहित सभी जिले ऐसा नवाचार करें, जो राष्ट्रीय स्तर पर बनें उदाहरण मध्यप्रदेश जल संचय भागीदारी अभियान में अग्रणी है देश…

    Read more

    गेहूं उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    किसान हितैषी निर्णयों से उपार्जन केन्द्रों पर बढ़ेगी आवक, कलेक्टर्स करें व्यवस्था सुनिश्चित प्रतिदिन गेहूं खरीदी, परिवहन व्यवस्था, भंडारण तथा कृषकों के भुगतान की करें समीक्षा चना और मसूर की…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी