Ro no D15139/23

राजिम में यादव समाज द्वारा भव्य गीता जयंती महोत्सव आयोजित

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आह्वान—“हर घर में कान्हा की प्रतिमा स्थापित करेंरोज पूजा करें और सप्ताह में एक दिन परिवार संग भोजन अवश्य करें

  यादव समाज द्वारा राजिम में श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी यादव, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, फिंगेश्वर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सतीश यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पूजनस्तुति और गीता पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

                कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण, राधाजी और मां सरस्वती की वंदना व पूजन के साथ हुआ। उपस्थित कलाकारों एवं समाजजनों ने भजन, स्तुति और गीता के सस्वर पाठ से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज की एकता और संस्कृति की सराहना की

                समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने यादव समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गीता जयंती का आयोजन राजिम अंचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा—हर घर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित हो। प्रतिदिन लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा करना चाहिए। सप्ताह में एक दिन पूरा परिवार साथ बैठकर भोजन करे, जिससे प्रेम, संवाद और अपनत्व बना रहता है।

परिवार में संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर

                मंत्री यादव ने मंच से उपस्थित सभी परिवारों से आग्रह किया कि व्यस्ततम जीवन में भी सप्ताह में एक दिन अवश्य सामूहिक भोजन करें और परिवार के सदस्यों के सुख-दुख को साझा करें।

 विधायक रोहित साहू ने गीता को जीवन का मार्गदर्शक बताया

                राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता धर्म, कर्म और जीवन जीने की सही दिशा देती है। उन्होंने यादव समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इसे संस्कृति-संस्कारों को सहेजने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

विभिन्न यादव समाजों के पदाधिकारी रहे उपस्थित

                इस अवसर पर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामानंद यादव, ठेठवार यादव समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, झेरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष भुवन यदु, बड़े कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष हेमलाल यादव, मग्धा यादव समाज के प्रमुख केनूराम यादव, भोरतिया यादव समाज के प्रमुख पन्ना लाल यादव, महिला प्रकोष्ठ कोसरिया की जिलाध्यक्ष मोतिम यादव, महिला प्रकोष्ठ झेरिया की जिलाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….