Ro no D15139/23

आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान जारी

रायपुर, 17 जुलाई 2026/ प्रदेश में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड एवं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

 

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन कर निःशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर के निर्देशन में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में 75 विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 439 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 392 आयुष्मान भारत कार्ड तथा 47 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए। इस प्रकार कुल 439 पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित हुए।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।

 

यह विशेष पंजीयन अभियान 18 जुलाई 2026 को भी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में जारी रहेगा। जिन पात्र हितग्राहियों का अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बन पाया है अथवा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड शेष है, वे अपने आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ निकटतम विशेष शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाकर समय पर अपना आयुष्मान भारत कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त किया जा सके।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने लुण्ड्रा विकासखण्ड का किया दौरा स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र, आश्रम-छात्रावास, विद्यालयों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

     माध्यमिक शाला असकला में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर बीईओ को नोटिस जारी करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 17 जुलाई 2026/    कलेक्टर  अजीत वसंत ने शुक्रवार को जिला पंचायत के…

    Read more

    जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर की गई विभागीय कार्रवाई कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद दर्ज कराई गई एफआईआर

      अम्बिकापुर 17 जुलाई 2026/  कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला सरगुजा द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित “बिना जांच रिपोर्ट एफआईआर, कर्मचारी 100 दिन जेल में बिताने को हुआ मजबूर” शीर्षक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण