Ro no D15139/23

अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना से मिला आत्मनिर्भरता का संबल

कोरबा 17जुलाई 2026/  जिले के ग्राम भुलसीडीह, तहसील भैंसमा की निवासी श्रीमती मानकी पाटले का जीवन आज आत्मविश्वास और स्वावलंबन का उदाहरण बन चुका है। पहले सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार की आजीविका चलाना कठिन था, लेकिन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कोरबा द्वारा संचालित अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम. अजय) ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।
स्थानीय समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कोरबा में आवेदन प्रस्तुत किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाराष्ट्र स्टेट बैंक के माध्यम से उन्हें रूपये एक लाख का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि में रूपये 50 हजार जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुदान तथा रूपये 20 हजार की मार्जिन मनी सहायता प्रदान की गई।
योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता का उपयोग कर श्रीमती मानकी पाटले ने अपने व्यवसाय को सशक्त बनाया। आज उनका व्यवसाय बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है, जिससे परिवार की आय में निरंतर वृद्धि हुई है। वे नियमित रूप से बैंक की किस्तों का भुगतान भी कर रही हैं, जो उनकी आर्थिक अनुशासन और सफलता का प्रमाण है।
श्रीमती मानकी पाटले बताती हैं कि यदि उन्हें यह योजना नहीं मिलती, तो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। आज वे न केवल अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। श्रीमती मानकी पाटले की सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाओं का सही लाभ उठाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन