Ro no D15139/23

केन्द्रीय जेल अंबिकापुर के 100 मीटर दायरे को घोषित किया गया रेड जोन, ड्रोन एवं हवाई उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध

अम्बिकापुर 12 जून 2026/  केन्द्रीय जेल अंबिकापुर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री की संभावित आपूर्ति को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर तथा मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में यह आदेश जारी किया गया है। केन्द्रीय जेल अंबिकापुर चारों ओर से आवासीय बस्तियों से घिरा हुआ है, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन अथवा अन्य हवाई माध्यमों से जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाए जाने की आशंका बनी रहती है।
जारी आदेश के अनुसार केन्द्रीय जेल अंबिकापुर की मुख्य दीवार के बाहर 100 मीटर की परिधि को रेड जोन एवं नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, गुब्बारे तथा किसी भी प्रकार के विमानन उपकरणों के उड़ान संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अतिरिक्त जेल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन, गुब्बारे अथवा अन्य हवाई उपकरणों के माध्यम से किसी भी प्रकार की हवाई फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने पर  भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 223 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना