Ro no D15139/23

आरपीए कृषि फार्म करजी में अनियमितता मिलने पर 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर लगा प्रतिबंध

अम्बिकापुर 12 जून 2026/
  जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 11 जून 2026 को विकासखंड अंबिकापुर अंतर्गत आरपीए कृषि फार्म, करजी में ब्लॉक स्तरीय जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि फार्म में उपलब्ध उर्वरकों के भौतिक स्टॉक तथा पी.ओ.एस. (POS) मशीन में दर्ज स्टॉक रिकॉर्ड का मिलान किया गया, जिसमें असमानता एवं अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कृषि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म में उपलब्ध 56 बोरी यूरिया के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक श्री जे. आलम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सीताराम भगत, श्री विजय गुप्ता तथा कृषि तकनीकी विशेषज्ञ श्री विनोद पैंकरा उपस्थित रहे।
उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान ने कहा है कि  खाद एवं उर्वरकों के भंडारण, वितरण और विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है तथा आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन