Ro no D15139/23

धमतरी शहर में बनेगा 100 सीटर प्रसूति और 40 सीटर नेत्र अस्पताल

*कलेक्टर ने महापौर के साथ किया स्थल निरीक्षण*

धमतरी 26 अप्रैल 2025/ धमतरी शहर में जिला अस्पताल के समीप सिविल लाइन में 100 सीटर प्रसूति अस्पताल और 40 सीटर नेत्र अस्पताल बनेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज महापौर श्री रामू रोहरा के साथ इसके लिए स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सिविल लाइन में बने पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और सीजीएमएससी के अधिकारियों से भवन के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। उल्लेखनीय है कि उक्त भवन को 2 एकड़ एरिया में बनाया जाना है। प्रथम चरण में लगभग एक एकड़ में यह भवन बनाए जाएंगे और द्वितीय चरण में अन्य सुविधाएं विकसित किए जायेंगे। इन दोनों नवीन भवनों के बन जाने से जिले में प्रसूति हेतु आने वाली महिलाएं एवं उनके परिजनों को सुविधा होगी। वहीं नेत्र का परीक्षण कराने वाले मरीजों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सी ई ओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, सी एम एच ओ डॉ यू एल कौशिक, एसडीएम धमतरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ