Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ सरकार का सर्व समावेशी बजटः सभी वर्गों के लिए नई संभावनाएं

कोरबा, 03 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ राज्य शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज विधानसभा में राज्य का सर्व समावेशी बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में युवा, महिलाएं, स्वरोजगार, अधोसंरचना, प्रधानमंत्री आवास, लखपति दीदी योजना, शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, न्यायालयों का डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दी गई है।

राज्य के विकास की नई दिशा
इस बजट में रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के युवा अब राज्य में ही फैशन टेक्नोलॉजी की उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही न्यायालयों के डिजिटलीकरण से त्वरित न्याय प्रक्रिया को बल मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान, सात वर्किंग वूमन्स हॉस्टल की स्थापना, तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए सुविधायुक्त महतारी सदन बनाए जाने की घोषणा की गई।
बजट पर विभिन्न वर्ग के लोगों ने दी प्रतिक्रियाएंः जनता ने बताया जनकल्याणकारी बजट
श्रद्धा जांगड़े, मिनीमाता कॉलेज की एमए छात्रा ने बताया, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना से फैशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई अब हमारे राज्य में ही संभव होगी। यह युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।“इसकी पढ़ाई के लिए राज्य से अभी बाहर जाना पड़ता है। कमजोर वर्ग के छात्र छात्राएं इस महंगी पढ़ाई से वंचित भी हो जाते हैं।
एडवोकेट कल्पना पांडेय ने कहा, “न्यायालयों के डिजिटलीकरण से आम जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिलेगा।“ एडवोकेट वर्षा सारथी ने बताया, “महिला सशक्तिकरण के लिए यह आदर्श बजट है। महतारी वंदन योजना और वर्किंग वूमन्स हॉस्टल की स्थापना महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।“ वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर ठाकुर ने कहा, “पत्रकार सम्मान निधि को 10,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये करना एक सराहनीय कदम है।“इससे जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिवार को निश्चित ही लाभ मिलेगा।
शासकीय कर्मचारी मंजू शर्मा ने महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया और इसे कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत करार दिया। बिहान के तहत मातृभूमि स्व सहायता समूह की सदस्याओं ने कहा, “राज्य में 8 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा।“

  • Related Posts

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

     कोरबा, 12 जून 2026/ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड…

    Read more

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

     कोरबा 12 जून 2026/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC