Ro no D15139/23

बस्तर सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सुकमा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

*योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें : सांसद श्री महेश कश्यप*

 

*नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ*

 

रायपुर, 21 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा से आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुकमा जिले के ज्ञानोदय आत्मानंद विद्यालय, कुम्हाररास में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

*सामूहिक योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश*

 

योग प्रशिक्षक श्री रामनारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

 

सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग के माध्यम से निरोगी जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

 

*नियमित योग से बढ़ती है कार्यक्षमता*

 

महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग करने की अपील की।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग को एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जीवनशैली के रूप में अपनाना चाहिए।

 

*नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र*

 

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती के तहत चयनित स्वास्थ्य कर्मचारियों को सांसद श्री महेश कश्यप द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने नवचयनित कर्मचारियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

 

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ*

 

कार्यक्रम में सांसद श्री कश्यप ने उपस्थित नागरिकों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण सिंह भदौरिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर, जिला खेल अधिकारी श्री विरुपाक्ष पौराणिक, उप संचालक समाज कल्याण श्री संजय पांडे, आयुष अधिकारी डॉ. गौतम सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, नशामुक्त और विकसित समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स