Thursday, March 28

Day: December 7, 2022

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज 8 दिसम्बर को मतों की गिनती
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज 8 दिसम्बर को मतों की गिनती

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 8 दिसम्बर को मतों की गिनती *सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम* रायपुर. 7 दिसम्बर 2022. भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को डाले गए वोटों की गिनती 8 दिसम्बर को होगी। कांकेर के भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सवेरे आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए स्ट्रांग-रूम खोले जाने की कार्यवाही सुबह सात बजे प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति में किया जायेगा। डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनट के बाद ईवीएम के वोटों की गणना की जाएगी। मतों की गिनती के लिए गणना हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे। 19 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। ईवीएम मशीनों के वोटों की अंतिम राउंड की गिनती के तत्काल बाद पांच मतदान केंद्रों का रेण्डम आधार ...
विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर, स्वास्थ-ज्योतिष, हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज पहुंची जिनेवा तक* *विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक* *कॉन्फ्रेंस में भारत के स्टॉल पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाया गया* *सीमित मानव संसाधन से कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इस थीम पर थी प्रदर्शनी* *कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई* रायपुर. 7 दिसम्बर 2022. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वहां 6 दिसम्बर और 7 दिसम्बर को ‘ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ (Human Resource for Health)’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन (International Conference) में भारत के स्टॉल (Indian Corner) पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था। छत्तीसगढ़ में द...
*बाबरी मस्जिद : महाध्वंस के तीस साल* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

*बाबरी मस्जिद : महाध्वंस के तीस साल* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*

  "अगर हिंदू राष्ट्र बन जाता है, तो बेशक इस देश के लिए एक भारी खतरा पैदा हो जाएगा। हिंदू कुछ भी कहें, पर हिंदुत्व स्वतंत्रता, बराबरी और भाईचारे के लिए एक खतरा है। इस आधार पर लोकतंत्र के अनुपयुक्त है। हिंदू राज को किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए।'' डा. आंबेडकर की उक्त चेतावनी अब, बाबरी मस्जिद के ध्वंस के तीस साल पूरे होने पर, एकदम अचूक भविष्यवाणी साबित होती नजर आ रही है। बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद यानी उन्मादी भीड़ेें जुटाकर और देश भर में अभियान चलाकर, चार सौ साल से ज्यादा पुरानी मस्जिद के ढहाए जाने के बाद गुजरे इन तीन दशकों में बेशक, दो काम हुए हैं। पहला तो यही कि मस्जिद ढहाकर, ''उसी'' जगह पर अस्थायी मंदिर तो अगले ही दिन कायम किया जा चुका था; पर ''वहीं बनाएंगे'' का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब, ''मंदिर भव्य बनाएंगे'' का लक्ष्य पूरा होने के करीब है। सारे अनुमानों के अनुसार, 2024 म...
जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का किया घेराव
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

कवर्धा ब्रेकिंग- भाजयुमो के जिला मंत्री सौरभ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन प्रदर्शन किया जा रहा है ।  बताया जा रहा है कि भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के कथित गिरफ्तारी के विरोध में कल भाजयुमो ने किया स्थानीय सिग्नल चौक में पुतला दहन किया था पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झपटी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सौरभ सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग और वर्दी धारी द्वारा गाली गलौच करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिला भाजपा आज एसपी ऑफिस का घेराव करते धरना में बैठे है । प्रदर्शन में पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर कर की गई ।कार्यकर्ताओ को रोकने पोलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट से होलिकिंगडम स्कूल की ल...
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 7, 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय ‘समत्व’ भवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संयुक्त संचालक सैनिक कल्याण कमांडर श्री उदय सिंह ने झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्त्तव्य पालन करते हुए वीर-गति को प्राप्त हो जाते हैं। इन सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने और देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज तथा प्रतीक ध्वज वितरित कर संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजन, दिव्यांग सैनिक, पूर्व सैन...
सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022– लिखित परीक्षा के परिणाम
खास खबर, देश-विदेश

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022– लिखित परीक्षा के परिणाम

नई दिल्ली (IMNB). संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 16 सितम्बर, 2022 से 25 सितम्बर, 2022 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। 2.   इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी, इनके सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), बेंचमार्क दिव्यांगता (पीडब्ल्यूबीडी) के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती ह...
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का सामना करने की तैयारी के बारे में समीक्षा बैठक की
खास खबर, देश-विदेश

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान का सामना करने की तैयारी के बारे में समीक्षा बैठक की

नई दिल्ली (IMNB). कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक हुई, जिसमें बंगाल की खाड़ी में आने वाले संभावित चक्रवाती तूफान का सामना करने की बाबत केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों तथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों का जायजा लिया गया। भारतीय मौसम-विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने समिति को बंगाल की खाड़ी में मौसमी हालात की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। चक्रवाती तूफान के बारे में संभावना जताई गई कि यह पश्चिम-उत्तरपश्चिमी तरफ बढ़ सकता है। साथ ही आज शाम तक यह दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बना सकता है। इसके बाद, संभावना है कि यह पश्चिम-उत्तरपश्चिमी दिशा में बढ़ जायेगा तथा सात दिसंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा। फिर यह उत्तरी तमिलनाडु-पुदुच्चेरी से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच जायेगा तथा आठ दिसंबर की सुब...
पहली शेरपा बैठक का तीसरा दिन भारत की जी 20 प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा संपन्न हुई
खास खबर, देश-विदेश

पहली शेरपा बैठक का तीसरा दिन भारत की जी 20 प्राथमिकताओं पर व्यापक चर्चा संपन्न हुई

नई दिल्ली (IMNB). राजस्थान के उदयपुर में भारत की अध्यक्षता में जी 20 प्रेसीडेंसी की बैठक  में चर्चाओं का दौर आज संपन्न  हुआ ।समावेशी विकास, बहुपक्षवाद, और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ-साथ खाद्य, ईंधन और उर्वरक, पर्यटन तथा संस्कृति के प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत  तीसरे दिन मुख्य आकर्षण रही। आज उदयपुर की शेरपा बैठक के सभी पांच मूल सत्रों का समापन हुआ। जी 20 शेरपा श्री अमिताभ कांत ने चर्चा की शुरुआत करते हुए, कृषि, व्यापार और निवेश, रोजगार, भ्रष्टाचार-विरोध, पर्यटन और संस्कृति विषयों पर छह अलग-अलग कार्य समूहों के साथ-साथ भारत की जी 20 प्राथमिकताओं की विहंगम जानकारी दी और उनमें आपसी सहकार प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि, व्यापार, रोजगार, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिये परिवर्तनकारी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। आर्थिक व...
भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकते हैं: अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री
खास खबर, देश-विदेश

भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकते हैं: अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री

  केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इस परियोजना का एक खाका तैयार करने के लिए 40 से 50 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक बैठक बुलाने की योजना बना रहा हूं। वह आज चेन्नई में खेल हस्तियों, भारतीय ओलंपिक संघ और अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में 943 निजी विश्वविद्यालय कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक विश्वविद्यालय एक एथलीट को भी गोद ले ले और उसे उचित शिक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करे, तो भारत 900 से 1000 अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार करने में समर्थ होगा। इस दिशा में बड़ी शुरुआत करने के लिए खेलो इंडिया परियोजना के तहत ...
प्रधानमंत्री ने प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर वाई के अलघ के निधन पर शोक व्यक्त किया
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर वाई के अलघ के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर वाईके अलघ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; "प्रोफेसर वाई के अलघ एक प्रख्यात विद्वान थे, जो सार्वजनिक नीति, विशेष रूप से ग्रामीण विकास के विभिन्न आयामों, पर्यावरण और अर्थशास्त्र के प्रति गहरे रूप से जुड़े थे। उनके निधन से दुख हुआ। हमारे बीच हुई बातचीत को मैं संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"...