Tuesday, March 19

Day: March 9, 2023

पश्चिम विधान सभा में विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ी कलाकारो के साथ घूमकर मनाया होली फाग गाते कलाकार बने आकर्षक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पश्चिम विधान सभा में विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ी कलाकारो के साथ घूमकर मनाया होली फाग गाते कलाकार बने आकर्षक

विधायक विकास उपाध्याय होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ सजे हुए ट्रेलर वाहन में सवार होकर फाग गाते व ढोल नंगाड़े बजाते हुए पश्चिम विधानसभा के विभिन्न चौक चौराहों में होली खेलने पहुँचें। विधायक विकास उपाध्याय ने होली के पावन पर्व पर दिया महत्वपूर्ण संदेश रायपुर (छत्तीसगढ़)। होली के पावन त्यौहार पर संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ट्रेलर वाहन में सवार होकर छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ी नृत्य व फाग गीत गाते और ढोल नंगाड़े बजाते अपने समस्त कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों के संग होली मनाने पहुँचे। विकास उपाध्याय अपने निज निवास से पूरे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक-एक चौंक चौराहों में पहुँचकर लोगों के साथ होली खेली और क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने लोगो को रंग गुलाल लगाया और जनता के बीच होली खेलने पहुँचे विधायक को देखकर लोगो ने भी अत्यधिक उत्साहित मन से अ...
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आईटी/आईटीईएस हब से अगली पीढ़ी के उत्पादों और उपकरणों के डिजाइन और निर्माणकर्ता के रूप में परिवर्तित हुआ : राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, डीप टेक समिट, बेंगलुरु
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आईटी/आईटीईएस हब से अगली पीढ़ी के उत्पादों और उपकरणों के डिजाइन और निर्माणकर्ता के रूप में परिवर्तित हुआ : राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, डीप टेक समिट, बेंगलुरु

हाल ही में कर्नाटक में 300 एकड़ के एप्‍पल –फॉक्‍सकॉन संयंत्र की घोषणा राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और डीप टेक इको सिस्‍टम को प्रेरित करेगी : राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भारत सरकार के कौशल कार्यक्रमों के अंतर्गत अगले तीन वर्षों में 18-20 लाख कन्नडिगा युवाओं को पारंपरिक से भविष्य के लिए उपयुक्‍त उद्योग के लिए कौशल संपन्‍न बनाया जाएगा   New Delhi (IMNB). केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि कोविड के बाद जिस तरह इलेक्ट्रॉनिक्स वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है, भारत केवल डिजाइनिंग ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और अगली पीढ़ी के उत्पादों और उपकरणों के विनिर्माण के मामले में भी अधिक प्रासंगिक होता जा रहा है। वह आज बेंगलुरू में एमईआईटीवाई –नैसकॉम सेंटर ऑफ एक...
उपराष्ट्रपति के भाषण के प्रमुख अंश- Release of book on Mundaka Upanishad written by Dr Karan Singh
खास खबर, देश-विदेश

उपराष्ट्रपति के भाषण के प्रमुख अंश- Release of book on Mundaka Upanishad written by Dr Karan Singh

New Delhi (IMNB) मित्रों, डॉ. सिंह ने अपने शानदार लंबे संसदीय करियर के दौरान संवैधानिक गुणों का उदाहरण पेश किया, जिसके लिए प्रशंसा और अनुकरण की आवश्यकता होती है। वह हमारे संस्थापकों के सार को दर्शाते हैं जिन्होंने संवाद, बहस, चर्चा और विचार-विमर्श के माध्यम से संविधान का निर्माण किया। महोदय, आप जानते हैं कि संविधान सभा के सदस्यों ने कुछ सबसे विवादास्पद और विभाजनकारी मुद्दों को कार्यवाही में एक भी गड़बड़ी और व्यवधान के बिना हल किया। मित्रों, लोकतंत्र के मंदिरों में समकालीन परिदृश्य चिंताजनक है। व्यवधान और अमर्यादा आज का चलन बन गया है। मैं लोगों, विशेष रूप से बुद्धिजीवियों, मीडिया और युवाओं का आह्वान करता हूं कि वे हमारी संसदीय प्रणाली की इस बेअदबी को रोकने के लिए जन जागरूकता पैदा करें। इस तरह के आंदोलन का समय आ गया है ताकि हम दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र होने के साथ-साथ लोकतंत्र की जननी ह...
पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता लाना जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता लाना जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पेसा समन्वयकों से की वर्चुअल चर्चा भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। पेसा समन्वयक मुस्तैदी से कार्य करें। जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों को पेसा नियम की पूरी जानकारी हो। प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में पेसा समन्वयकों से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। जिला पंचायत सीईओ, पेसा नियम के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। पेसा समन्वयक और मोबलाइजर की बड़ी जिम्मेदारी है कि जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पेसा नियम की जानकारी उन तक हर हालत में पहुँचे। जिला प्रशासन दायित्व का निर्धारण करे और समन्वयकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागों से कर संग्रहण की जानकारी प्राप्त की
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागों से कर संग्रहण की जानकारी प्राप्त की

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वित्त वर्ष का आखिरी माह विभिन्न करों के संग्रहण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभागों ने बीते वर्ष से अधिक कर संग्रहण किया है। वित्त वर्ष के पूर्ण होने पर बेहतर उपलब्धि प्राप्त हो, इसके लिए इस माह प्रयासों को बढ़ाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन के संकल्प कक्ष में राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों के कार्य और लक्ष्य प्राप्ति प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा वर्चुअल शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य में वेट, जीएसटी सहित आबकारी, स्टाम्प पंजीयन, खनिज, परिवहन, ऊर्जा, वन, लोक सम्पत्ति प्रबंधन, राजस्व, जल-संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा करों के संग्रहण के लिए अब तक किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्र...
मुख्यमंत्री बघेल ने तेन्दू से बने आइसक्रीम को चखकर, स्वाद की सराहना की
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने तेन्दू से बने आइसक्रीम को चखकर, स्वाद की सराहना की

रायपुर, 09 मार्च 2023/ फाल्गुन मंडई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के नवाचार पहल के तहत तेंदू फल से निर्मित आइसक्रीम का भी स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, दन्तेवाड़ा के सहयोग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र दन्तेवाड़ा द्वारा मौसमी तेंदू के फल से आइसक्रीम बनाने का कार्य किया जा रहा है। तेंदू का पेड़ लघु वनोपज के श्रेणी में आता है। इसके पत्तियों को बीडी बनाने के उपयोग में लाया जाता है, जो कि बस्तर में हरा सोना के नाम से प्रचलित है। यह भारत के पूर्वी हिस्सों एवं मध्य भारत में बहुतायत में पाया जाता है। अभी तक व्यावसायिक रूप से इसके पत्तियों का उपयोग किया जाता रहा है व फल का उपयोग ग्रामीण जन अपने खाने में तथा उसी मौसम में...
शताब्दियों पुरानी परंपरा के साथ खिड़वाड़ किसी के भी द्वारा नही करना चाहिए – ईश्वर खंबारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

शताब्दियों पुरानी परंपरा के साथ खिड़वाड़ किसी के भी द्वारा नही करना चाहिए – ईश्वर खंबारी

शताब्दियों से पुरानी जोड़ा होलिका दहन की परंपरा का किया गया निर्वहन जगदलपुर, 09 मार्च। जिले में रियासत कालीन होलिका दहन सोमवार 06 मार्च को किये जाने को लेकर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने शताब्दियों पुरानी परंपरा के खंडि़त किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जगन्नाथ मंदिर से जुड़े किसी भी परंपरा के निर्वहन के लिए 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों से बगैर चर्चा के कोई भी तिथि का निर्धारण कर परंपरा के साथ खिड़वाड़ किसी के भी द्वारा नही करना चाहिए। ईश्वर खंबारी ने कहा कि शताब्दियों पुरानी होलिका दहन की परंपरा को अनवरत आगे बढ़ाने के क्रम में श्रीजगन्नाथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की जोड़ा डोली मंगलवार की संध्या 8:30 निकाली जाकर भगवान श्रीनारायण विष्णु का स्मरण कर जलती होलिका के चारों तरफ परिक्रमा कर शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन कर उस अक्षुण परंपरा...
वन विभाग द्वारा एक वाहन सहित सागौन के अवैध चिरान जब्त
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वन विभाग द्वारा एक वाहन सहित सागौन के अवैध चिरान जब्त

  रायपुर 09 मार्च 2023/ वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस वन मंडल बिलासपुर के बेलगहना परिक्षेत्र अंतर्गत एक वाहन- ट्रेक्टर सहित सागौन के 18 नग सिलपट जब्त किए गए है। इसके जब्ती की कार्रवाई वन मंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान की गई। विभााग द्वारा आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।...
मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

  रायपुर, 09 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।...
गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

  *गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा* *मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में हुए शामिल* रायपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की। फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में पहली बार शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां ओड़ीसा, तेलंगाना सहित बस्तर के 851 देवी, देवताओं की बिदाई को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति के कई रंग हैं, बस्तर के दशहरा के स...