अगले तीन-चार साल आईपीएल खेल सकते हैं एम एस धोनी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बड़ा दावा
IPL 2023: आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआथ में 10 दिन का समय बचा है। ये सीजन टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान एम एस धोनी के फैंस के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। इसकी शुरुआत से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का आखिरी सीजन हो सकता हैं। लेकिन सीएसके में उनके साथ खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
अगल सीजन भी खेलेंगे धोनी – शेन वॉटसन
दोहा में खेले जा रहे लीजेंड लीग क्रिकेट का हिस्सा रहने वाले शेन वॉटसन का मानना है कि धोनी इतने फिट हैं कि वह इस बार ही नहीं बल्कि 3-4 सीजन और खेल सकते हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा ‘मैंने सुना कि य...