Saturday, September 7

Day: December 17, 2023

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार राजधानी रायपुर में दुबारा लगने जा रहा , हनुमंत कथा सुनने का मिलेगा अवसर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार राजधानी रायपुर में दुबारा लगने जा रहा , हनुमंत कथा सुनने का मिलेगा अवसर

रायपुर । छत्तीसगढ़ वासियों को एक साल के अंदर ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से हनुमंत कथा सुनने का दुबारा अवसर मिलने जा रहा है। राजधानी में हनुमंत कथा को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। रायपुर में एक बार फिर से विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) का दिव्य दरबार लगने वाला है । इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की है श्री शास्त्री 23 से 27 जनवरी तक विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में भगवान हनुमान की कथा सुनाएंगे। इस दौरान स्व. श्री पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से दकन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।  एक्स आर्मी फाउडेशन द्वारा भी करीब 22 शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में कथा के आयोजक और वरिष्ठ समाजसेवी बसंत अग्रवाल और दिनेश मिश्र ने दी उन्होंने बताया है की आ...
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 17 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और सबके उत्थान की दिशा में काम किया। श्री साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।...
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 26 से 29 तक दिसम्बर से बस्तर संभाग का दौरा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा 26 से 29 तक दिसम्बर से बस्तर संभाग का दौरा

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए छत्तीसगढ़ के पांच संभागों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें सर्वप्रथम रायपुर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर को प्रभारी नियुक्त किया। गया वहीं सह प्रभारी के रूप में अशोक और देवदत्त साहू बनाए गए। दुर्ग संभाग के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू को प्रभारी बनाया गया वहीं होरीलाल सिन्हा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। बिलासपुर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू को प्रभारी बनाया गया वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी सह प्रभारी नियुक्त की गई। बस्तर संभाग के लिए प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान को प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं भूपेंद्र चंद्राकर ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ से कुष्ठ रोग के सफाया हेतु निर्देश दिए हैं – गुहाराम अजगल्ले
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ से कुष्ठ रोग के सफाया हेतु निर्देश दिए हैं – गुहाराम अजगल्ले

*कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न* *रायपुर के चितरंजन साहा प्रांताध्यक्ष बने* छत्तीसगढ़ कुष्ठ सेवाए कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर स्थित हाटल ग्रीन पाइंट संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिवेशन में मुख्य अतिथि के आसंदी बोलते हुए जांजगीर के सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कहा कि भाजपा सरकार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कुष्ठ रोग के छत्तीसगढ़ से सफाए के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में ही कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने हेतु जरूरी कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं।कुष्ठ निवारण हेतु आम जनता में जनजागरण अभियान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कुष्ठ निवारण हेतु काम करने वाले उपस्थित कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं पर निदान के लिए जरूरी कार्यवाही करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जांजगीर के विधायक व्यास कश्यप...
सतनाम शोभा यात्रा का राज्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सतनाम शोभा यात्रा का राज्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया

पूज्य गुरु घासीदास जयंती के पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर में दिनांक 16.12.23 को सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस सतनाम यात्रा का स्वागत एवम सम्मान करने के लिए आजाद चौक रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक के अगुवाई में संघ के पदाधिकारी वा सदस्यगण एकत्रित हुए इसमें प्रमुख रूप से श्री अंजोरदास खूटे, बी आर रावत,ओ पी पाल,मन्नु लाल भतपहरी,अशोक घोष, डा विनोद वर्मा,अनीताबंजारे, आदि शामिल थे। राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा में शामिल संतों के सम्मान किया और पुष्प वर्षा कर नारेबाजी की।...
विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

*सीमा को अब खाना बनाने में नही होगी परेशानी* *उज्जवला योजना का मिला लाभ* रायपुर 17 दिसम्बर 2023/‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत मुंगेली जिला के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा प्रदान किया गया। सीमा ने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज शिविर में आकर उन्हें उज्जवला योजना के तहत गैस सिलैंडर और चूल्हा दिया गया है। अब उन्हें खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। धुऑं से भी मुक्ति मिल गयी है। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक श्री पुन्नूला...
राज्यपाल हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राज्यपाल हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी

*राजभवन में सादगी पूर्ण तरीके से समारोह संपन्न* रायपुर, 17 दिसम्बर 2023 /छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह मंे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य श्री रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय श्री भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री राजेश मूणत, श्री पुन्नुलाल मोहिले, श्री अजय चंद्राकर, श्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्य...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश

*सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजली, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश* रायपुर, 17 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार बदलने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। हमारी सरकार नक्सल समस्या को केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी तरह खत्म करेगी। नक्सली घटना का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में मुख्य सचिव, डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों की आकस्मिक बैठक ली और अधिक...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात

रायपुर. 17 दिसम्बर 2023. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की। ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।...
कांति, मालती, संतोषी, नथिया गैस चूल्हा पाकर हुई खुश, खाना बनाने में समय की होगी बचत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कांति, मालती, संतोषी, नथिया गैस चूल्हा पाकर हुई खुश, खाना बनाने में समय की होगी बचत

रायपुर, 17 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत बालौद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम हरदी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किया गया। योजना का लाभ लेने वाली श्रीमती कांति बाई साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती संतोषी बाई, श्रीमती नथिया बाई गैस चूल्हा पाकर खुश हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे में खाना बनाना पड़ता था समय भी अधिक लगता था। जिसके कारण अन्य काम करने में देरी हो जाती थी। अब चूल्हे में खाना बनाने से समय की भी बचत होगी और अपना कीमती समय अन्य कामों में लगा सकेंगी। उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।...