Ro no D15139/23

शासन की योजनाएं आम लोगों की जिंदगी बना रही है आसान ट्रेन से दोनों पैर कट जाने पर शनिचर को प्रदान किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिलमिला सहारा, शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन को सहज और सम्मानजनक बना बना रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार भी कर रही हैं। इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम खेड़ार निवासी श्री शनिचर टोप्पो को शासन की योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर आज जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। नागपुर में एक दुःखद रेल दुर्घटना में उनके दोनों पैर ट्रेन से कट गए थे। इस गंभीर हादसे के बाद उनका जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था। दैनिक आवागमन, रोजगार और सामान्य कार्य भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण बन गए थे।
शासन द्वारा प्रदत्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वे स्वयं आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं। इससे उनकी दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने की राह प्रशस्त हुई है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद श्री टोप्पो ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनका जीवन काफी हद तक आसान हो गया है। अब वे अपने दैनिक कार्य स्वयं कर पा रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शासन की ऐसी योजनाएं यह दर्शाती हैं कि प्रशासन समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन  रायपुर…

    Read more

    उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला संपन्न, उद्यमिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर

     अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल ग्रांड राधेश्याम, नया बस स्टैण्ड के…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….