Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की बदल रही तस्वीर

*जिले में 27000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ पक्के आवास का सपना पूरा*

राजनांदगांव 09 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। गरीब एवं जरूरतमंदों को अपने स्वयं के पक्का आवास का सपना पूरा हो रहा है। इस परिवर्तन का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। शासन द्वारा आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-26 में जिले को मिले लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है।
जिला पंचायत राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 7 अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले में कुल 40 हजार 401 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु राशि तीन किस्तों में सीधे डीबीटी (आधार आधारित प्रणाली) के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है। जिले में स्वीकृति पश्चात 40004 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल स्वीकृत आवासों का 99 प्रतिशत से अधिक है। इनमें से 34497 लाभार्थियों को मकान निर्माण प्रारंभ करने एवं प्लिंथ स्तर तक कार्य पूर्ण करने के उपरांत दूसरी किस्त भी प्रदान की जा चुकी है, जो कुल स्वीकृति का 85 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2024-26 के मात्र 2 वर्षों में 27188 आवास पूर्ण किए गए है। जिले में अब तक 27188 आवासविहीन परिवारों के मकान पूर्ण कराए जा चुके हैं, जो कुल स्वीकृति का 67 प्रतिशत से अधिक है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही जनपद स्तर पर प्रत्येक ग्राम में स्वीकृत आवासों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करना तथा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के सहयोग से निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में आवास निर्माण की निगरानी, स्वच्छता तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर ग्रामीण विकास की दिशा में एक नई पहचान स्थापित की जा रही है। हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा आवास निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करने कहा गया है। गर्मी के मौसम में जल संकट को ध्यान में रखते हुए छत ढलाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आवास निर्माण को जल संरक्षण से जोड़ते हुए सोक पिट निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हितग्राहियों को निर्माण के पश्चात बची हुई सामग्री का उपयोग सोक पिट निर्माण करने प्रेरित किया जा रहा है।
क्रमांक 43 —————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-04: धमतरी की दो सड़कों का भूमि पूजन, ग्रामीण संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

      धमतरी, 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्वीकृत फेस-04 की…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील बतौली के बांसाझाल…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी