Ro no D15139/23

गंगरेल बांध से आज देर शाम बांध से नदी में 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आज देर शाम लिया स्थिति का जायजा
पर्यटकों और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

*धमतरी, 03 अक्टूबर 2025/ धमतरी जिले के प्रमुख बाँध — रविशंकर सागर बांध (गंगरेल), मुरुमसिल्ली बाँध, न्यू रूद्री बैराज तथा सोंदूर बाँध — वर्तमान में पूर्ण भराव की स्थिति में हैं। बीते दो दिनों में हुई लगातार वर्षा के कारण जलाशयों में अत्यधिक पानी की आवक हुई है, जिससे जल द्वार खोलकर नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।*
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज देर शाम बारिश के बीच रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) जा कर छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निबटने तैयार रहने के निर्देश दिए । खास तौर पर कल शनिवार और अगले दिन रविवार को पर्यटनों की बढ़ती तादाद को मद्देनजर रखते हुए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए ।
*कार्यपालन अभियंता ने बताता कि रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) में रात के दौरान हुई भारी वर्षा के परिणामस्वरूप 27,000 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है। जलाशय पूर्ण भराव स्तर पर पहुँच चुका है और रात में नदी में 27,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था । आज देर शाम बांध से नदी में 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जा रहा है ।

अब समाचार लिखे जाने तक 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है । जिसे परिस्थितियों के अनुसार और बढ़ाया भी जा सकता है। इसी प्रकार सोंदूर जलाशय से भी दोपहर 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की बढ़ी हुई निकासी से नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।*
*इन परिस्थितियों में बाँध स्थलों तथा नदी किनारों पर भीड़ एकत्र होने और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुर्घटनाओं और जनहानि की संभावना बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रमुख बाँध स्थल पर दो-दो सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में तत्काल नियंत्रण और सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिलेवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएँ और उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, किंतु जन सहयोग भी उतना ही आवश्यक है*
*उन्होंने विशेष रूप से नदी किनारे बसे ग्रामवासियों को सचेत करते हुए कहा कि वे सतर्क रहें, बच्चों को जलाशयों एवं नालों के किनारे न जाने दें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा परिस्थिति के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।*
*जिला प्रशासन ने जनता से यह भी अनुरोध किया है कि प्राकृतिक आपदाओं जैसी आपात स्थिति में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?