Ro no D15139/23

कमार आवासीय विद्यालय में 6 अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू 24, 25 और 26 जून को

धमतरी 12 जून 2025 – कमार आवासीय विद्यालय नगरी में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 24, 25 और 26 जून 2025 को होगा, जिसमें पीजीटी विज्ञान, टीजीटी अंग्रेजी, पीआरटी विज्ञान/गणित, पीआरटी हिन्दी, पीआरटी सामाजिक विज्ञान और खेलकूद प्रशिक्षक के कुल 6 पद है। पीजीटी शिक्षक विज्ञान और टीजीटी अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 24 जून, पीआरटी विज्ञान/गणित और सामाजिक विज्ञान के लिए 25 जून और पीआरटी हिन्दी और खेलकूद प्रशिक्षक के लिए 26 जून को होगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि पीजीटी और टीजीटी के शिक्षक हाईस्कूल में अध्यापन का कार्य करायेंगे, जिसके लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज आफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 2 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स और संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नोतकोत्तर की डिग्री को अनिवार्य किया गया है। वहीं पीजीटी विज्ञान शिक्षक के लिए स्नोतकोत्तर में बॉटनी, जियोलॉजी, अथवा केमेस्ट्री में स्नातकोत्तर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड या समकक्ष डिग्री को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में शामिल किया गया है।
इसी प्रकार टीजीटी शिक्षक जो माध्यमिक शालाओं में पढ़ायेंगे उनके लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज आफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स तथा 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक को अनिवार्य किया गया है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड या समकक्ष डिग्री को भी अनिवार्य किया गया है। टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक का स्नातक में एक विषय अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। टीजीटी अतिथि शिक्षक के लिए राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा या केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पात्रता होनी चाहिए। अतिथि सहायक शिक्षक प्राथमिक स्तर हेतु न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेण्डरी परीक्षा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षण सत्र में 2 वर्षीय डिप्लोमा डीएलईडी, या डीएड, की डिग्री और छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा या केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जायेगा। जिसमें स्नातकोत्तर शिक्षक को 250 रूपये प्रति कालखंड, स्नातक शिक्षक को 200 रूपये प्रति कालखंड और प्राथमिक शिक्षक तथा खेलकूद प्रशिक्षक को 150-150 रूपये प्रति कालखंड की दर से भुगतान किया जायेगा और यह प्रतिदिन अधिकतम 4 कालखंड के लिए होगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी। अतिथि शिक्षक की नियुक्ति एक शैक्षणिक वर्ष के लिए होगी, अप्रत्याशित परिस्थितियों में अतिथि शिक्षक के संतोषजनक प्रदर्शन के साथ नियुक्ति को वैधता को अगले शैक्षणिक सत्र के लिए बढ़ाया जा सकता है। अभ्यर्थी को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी जिले की वेबसाईट ूूूण्कींउजंतपण्हवअण्पद पर भी देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार