
अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के स्वीकृत रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा दिनांक 23 मार्च 2026 को विभिन्न सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पदों हेतु लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में कुल 75 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें सायकोलॉजिस्ट क्लिनिकल/सायकोलॉजिस्ट (एनएमएचपी) के 18, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (एनएमएचपी) के 12, डेंटल सर्जन (एनओएचपी/एनयूएचएम) के 20, चिकित्सा अधिकारी-आयुष (पुरुष/महिला) के 24 तथा फिजियोथेरेपिस्ट के 01 अभ्यर्थी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम एवं भर्ती से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









