Ro no D15139/23

ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

 

रायपुर,24 मार्च 2026/नारायणपुर जिला में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी युवक-युवतियों को पीएससी परीक्षा, व्यापम परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण कर अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 31 मार्च 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विषयों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, जनजाति एवं अर्थव्यवस्था, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा, मानविकी विषय (भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र), सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी भाषा तथा सी-सेट एवं विज्ञान (गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान एवं तकनीक) शामिल हैं। सभी पदों के लिए एकमुश्त मानदेय 50 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए भी विषय में स्नातक 55 प्रतिशत अंकों के साथ एवं संबंधित विषय का समुचित ज्ञान आवश्यक है तथा पी एस सी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार का अनुभव रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा जिसमें 60 प्रतिशत वेटेज शैक्षणिक योग्यता एवं 40 प्रतिशत वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा। अभ्यर्थी हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही बैंकिंग, वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
यूपीएससी परीक्षा या पीएससी की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। नियुक्ति प्रारंभ में 89 दिवस के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को किसी अन्य प्रकार की अतिरिक्त सुविधा देय नहीं होगी।
आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप एवं अन्य नियम-शर्तें जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। अंतिम चयन सूची भी जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

  • Related Posts

    एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

    वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता*   रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक…

    Read more

    सेवा सेतु केन्द्र: सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध तिहारी राम का बना जाति प्रमाण पत्र

      रायपुर , 15 जुलाई 2026// शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा का सशक्त माध्यम बनती जा रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण