भाजपा भरोसे का दूसरा नाम है कार्यसमिति की बैठक में अनेक निर्णय हिंदू विरोधी बयान पर राहुल गांधी को बनाया निशाना

: *राजनीतिक प्रस्ताव/प्रदेश कार्यसमिति*

*प्रस्ताव रखा: शिवरतन शर्मा*

*समर्थन :उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब*

प्रदेश भाजपा की यह विस्तारित कार्यसमिति ऐसे महत्वपूर्ण और विलक्षण समय पर हो रही है जब भाजपा ने चतुर्दिक विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखी है। अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी ने सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जिसे दुहराना अन्य दलों के लिए सदियों में संभव नहीं होगा। आज इस कार्यसमिति को न केवल तीसरी बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने की प्रसन्नता है, बल्कि छत्तीसगढ़ समेत तीन बड़े राज्यों में भी ऐतिहासिक वापसी का गौरव भी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी तक की सबसे अधिक सीटें प्राप्त होने, अभी तक का सबसे अधिक मत प्रतिशत पाने और, विपक्षी दल से मत प्रतिशत में सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल करने यह कार्यसमिति आह्लादित है। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ से 11 में से 10 सीट देकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दुहराने का भी संतोष यह कार्यसमिति व्यक्त करती है।

भाजपा आज भरोसे का दूसरा नाम है। आज अनुछेद 370 और 35 ए बीते दिनों की बात हो गयी है। बिना रक्त का एक कतरा बहे इस अनुच्छेद को निष्प्रभावी कर दिया गया। इसी तरह श्रीयोध्या जी में श्रीरामलला आज अपने भव्यतम मंदिर में विराजमान हैं। त्वरित तीन तलाक़ को समाप्त कर भाजपा ने समान नागरिक आचार संहिता के वादे को भी लगभग पूरा करते हुए मोदीजी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक ही साथ सभी कोर मुद्दे का समाधान कर दिया है। जनता, कार्यकर्ता और नेता के बीच विश्वास बहाली का इससे बड़ा उदाहरण विश्व की राजनीति में भी शायद अन्य कोई नहीं होगा।

पार्टी के सभी सांस्कृतिक मुद्दों को हल करते रह कर भी मोदीजी ने विकास और गरीब कल्याण को भी अपनी शीर्ष प्राथमिकता बनाए रखा। देश से चाहे 25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकालने की बात हो, या 80 करोड़ से अधिक लोगों तक लगातार निःशुल्क अनाज पहुचाने की, करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना से मुफ्त चिकित्सा की बात हो या चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास की। प्रदेश के हर घर तक बिजली पहुचाने की बात हो या हर घर तक पीने का साफ पानी पहुचाने की, सड़क, पूल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल आदि की व्यवस्था करते हुए भी देश को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, और फिर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चलना वाले हमारे प्रधानमंत्री जी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय और मज़बूत नेता बन कर सामने आए हैं। इन तमाम उपलब्धियों पर इस कार्यसमिति को गर्व है।
मोदीजी की गारंटी पर ही भाजपा विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थी। इसके अलावा कांग्रेस की वादाखिलाफ़ी, उसकी विफलता तथा उसके घोटालों के मुद्दे भी चुनाव में थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन मुद्दों को जनता तक ले जाने में जी तोड़ मेंहनत की, और परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम समाने आया जब भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिला।
लोकतंत्र में सबसे बड़ी बात जनता का विश्वास ही होता है। इस कार्यसमिति को यह संतोष है कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगभग सात माह में अनेक मोदी गारंटी को पूरा कर प्रदेश में विश्वास का वातावरण कायम किया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, राज्य के किसानों को 02 साल का बकाया धान बोनस का 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान, 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी कर समर्थन मूल्य के 32 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान तत्काल किसानों को किया गया। इसके अलावा अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए भी अंतरित कर राज्य में 145 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई। इसी तरह एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति महीने देना, इसका लाभ मिल रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए प्रति मानक बोरा करने समेत बड़ी-बड़ी घोषणाएं रिकार्ड समय में पूरी की गई है, इसके लिए प्रदेश की यह कार्यसमिति भाजपा की विष्णुदेव साय जी की सरकार का अभिनंदन करती है।

एक तरफ जहां भाजपा विश्वास और विकास के एक नए युग में भारतीय लोकतंत्र को ले जा रही है, वहीं कांग्रेस लगातार अपनी हरकतों से देश और लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुओं को हिंसक कह कर देश और सनातन समाज का अपमान किया है, इसी तरह उन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन के के बारे में भी अनर्गल बयानबाजी कर हिन्दू भावना को आहत किया है। यह विस्तारित कार्यसमिति राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करती है कि हिन्दू हिंसक होते हैं। हजारों वर्षों से शांति और अहिंसा के लिए विख्यात हिन्दू समाज को इस तरह अपमानित करने की जितनी निंदा की जाय, वह कम है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी लगातार झूठों का महाजाल फैलाया था- संविधान पर झूठ। आरक्षण ख़त्म कर देने का झूठ। चावल बंद कर देने का झूठ। महतारी वंदन योजना समाप्त कर देने का झूठ। यह तक झूठ कि मोदीजी जीतेंगे तो आगे से चुनाव नहीं होंगे, यह झूठ। इन तमाम झूठों का पर्दाफाश कर भाजपा ने सतत जनता का विश्वास हासिल किया है। हाल के दोनों चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित यह कार्यसमिति भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करती है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी जनता के बीच जा कर पार्टी की रीति-नीति, मोदीजी की गारंटी और अपनी सरकारों की उपलब्धियों को लेकर निकाय और पंचायत चुनाव में भी पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं। धन्यवाद।

भारत माता की जय। जय छत्तीसगढ़
विपक्षी केवल झूठ की राजनीति कर रहे है ,उनके झूठ का करे पर्दाफाश:शिवप्रकाश*

बैठक के समापन सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बननेे की कल्पना कई लोगो ने नही की थी । लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से ही इस मिथक को तोड़ दिया कि भूपेश बघेल को कोई नहीं हरा सकता। श्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा को यह गौरव मिला है कि उसने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई हैं। अब हमें भविष्य के रोड मैप पर ध्यान देना है। विपक्ष ने संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने को नॉरेटिव चलाया है। इसका असर कुछ राज्यों में दिखा है। अब हमें अपने कार्य को विस्तारित करना होगा ताकि ऐसे झूठे नॉरेटिव अपना असर ना दिखा सके। भाजपा शासन काल में पिछड़ों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कल्याण के कार्य मील का पत्थर है। आज हमें युवा, किसान, महिला और पिछड़ों पर फोकस करना है क्योंकि इन वर्गों के सभी समुदायों में अर्बन नक्सल समुदाय षड्यंत्रपूर्वक जहर घोलने का काम कर रहे हैं। आज इस चुनौती को खत्म करने के लिए हमें संगठनात्मक स्तर पर तात्कालिक व दीर्घकालीन योजना पर काम करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश ने कहा कि निर्णय लेने का समय दृष्टिकोण विकसित करने पर भी जोर दिया। सोशल मीडिया पर चले रहे नॉरेटिव से भी सचेत रहना होगा। जीत के जश्न से हम इस चुनौती का सामना करने का विचार करें। हम अपना मूल कार्य और लक्ष्य ना भूले। सत्ता प्रमाद लाती है, सुविधा भोग और आलस साथ लाती है, इससे बचना होगा। श्री शिव प्रकाश ने कहा कि आज सशक्त मंडल इकाई वह हो जो समर्पण भाव से पार्टी और समाज के लिए काम करें। इसी प्रकार शक्ति केंद्रों व बूथ इकाइयों को भी सक्रिय करना होगा।

श्री शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चे अपने स्तर पर एक-एक सशक्त इकाई है संगठन की दृष्टि से विस्तार कि योजना को समयबध्द ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार करना होगा। संगठन है तो हम सब कुछ हैं , संगठन की मंडल इकाई को तकनीक के तौर पर और ज्यादा प्रभावित बनाने की जरूरत है। यदि ऐसा होता है तो भविष्य की चुनौतियां से निपटने में हम सक्षम होंगे। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स के उपयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना यह हमारा एजेंडा होना चाहिए। समाज की सज्जन शक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने की सार्थक पहल हो।

श्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारा स्वभाव सामूहिकता से काम करना है। जब हम साथ-साथ आते हैं तभी सफलता मिलती है, इसलिए हमें एकजुट रहना है। जनता जनार्दन हर भाजपा कार्यकर्ता में प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साइन का अक्स देखी है श्री शिव प्रकाश ने रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना और अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित पुरस्कृत करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे पार्टी लाइव नजर आएगी।
कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते बोले प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

*जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।
प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

  • Related Posts

    रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024, अब तक 10 अभ्यर्थियों ने जमा किए अपने नामांकन

    रायपुर 22 अक्टूबर 2024/ रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में…

    छात्रों ने मानव श्रृखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

    स्कूल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन रायपुर 22 अक्टूबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *