Ro no D15139/23

महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र एवं किराना दुकान का शुभारंभ

 

अम्बिकापुर 30 मई 2026/   ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों का शुभारंभ ग्राम बतौली में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र एवं किराना दुकान का उद्घाटन जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल, एफपीओ की अध्यक्ष, सचिव, संचालक मंडल के सदस्यों तथा महिला समूहों की प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में डीएमएमयू श्री नीरज नामदेव, डीपीएम श्री राहुल मिश्रा, डीपीएम श्री संदीप सोनी सहित एफपीओ सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने सभी इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित एवं प्रसंस्कृत उत्पादों जैसे चावल, दाल, साबुन एवं अन्य घरेलू उपयोग की सामग्रियों का अवलोकन किया तथा महिलाओं की मेहनत और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा संचालित ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं की आय वृद्धि और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृषि सामग्री केंद्र के निरीक्षण के दौरान एफपीओ की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों एवं महिला समूहों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों और विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

सिलाई एवं कपड़ा केंद्र के अवलोकन के दौरान महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की गई। अधिकारियों ने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि सखी, पशु सखी, पीआरपी एवं अन्य सामुदायिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर एफपीओ के संचालन, उत्पादों के विपणन, बाजार से जुड़ाव तथा महिला सदस्यों की आय वृद्धि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने एफपीओ को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, अधिकारियों, महिला समूहों, एफपीओ सदस्यों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला प्रशासन की पहल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

      0 प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर जंगल सफारी भेजा गया रायपुर, 09 अगस्त 2026/धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल वन क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल…

    Read more

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta