Ro no D15139/23

निर्माणाधीन आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

माटीकला प्रशिक्षण केन्द्र में सुविधायें विकसित करने के दिये निर्देश

धमतरी 02 अप्रैल 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने कुरूद प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् बन रहे घरों का अवलोकन किया और इसकी मैदानी हकीकत जानी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत किए जा रहे सर्वे की प्रगति, योजना के तहत पात्र-अपात्र हितग्राहियों की संख्या और अब तक बन चुके आवास तथा उनके भुगतान आदि की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। इस दौरान कलेक्टर ने गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की उपलब्धता, पेयजल की नियमित आपूर्ति, बोर की संख्या सहित जल स्त्रोत की उपलब्धता आदि के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही ग्राम उमरदा की श्रीमती निर्मला बाई के घर भी पहुंचे और घर निर्माण की गुणवत्ता देखी। श्रीमती निर्मला बाई ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उसका घर स्वीकृत हुआ है। योजना अंतर्गत 2 किश्तों का भुगतान उसे प्राप्त हो गया है, जिसकी मदद से उन्होंने अपने मकान को छत लेबल तक पूरा कर लिया है। श्रीमती निर्मला ने बताया कि घर पूरा करने के लिए अंतिम किश्त अभी मिलनी बाकी है, किश्त मिलते ही छत ढलाई का भी काम पूरा हो जायेगा। कलेक्टर ने उक्त कार्य को शीघ्र पूरा करने कहा।
प्रवास के दौरान कलेक्टर ने मंदरौद स्थित माटीकला प्रशिक्षण भवन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से गांव व गांव के आसपास कुम्हार परिवारों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि माटीकला से अधिक से अधिक कुम्हार परिवारो को जोड़कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें। ताकि उनके कार्य में आधुनिकता अनुरूप निखार आ सके। इसके लिए भवन में सभी मूलभूत सुविधायें जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

    जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव…

    Read more

    धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश   मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला