Ro no D15139/23

निजी विद्यालय एक ही दुकान से पालकों को स्टेशनरी एवं गणवेश सामग्री खरीदने के लिए नहीं करें बाध्य – कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के सभी निजी विद्यालयों के विरूद्ध विभिन्न माध्यमों से आ रही शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं जिले के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने  शासन द्वारा एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी की पुस्तक को ही प्राथमिकता देने कहा और किसी भी स्थिति में बार-बार पुस्तके नहीं बदलने के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सिलेबस होने पर किसी एक पुस्तक की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पालकों को एक ही दुकान से स्टेशनरी एवं गणवेश सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करें। इसका कड़ाई से पालन सभी निजी विद्यालयों को करने के निर्देश दिए। जिससे पालकों को बार-बार आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़े। निजी स्कूलों के संबंध में किसी तरह की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं होना चाहिए। शिकायत प्राप्त होने पर उनकी जांच की जाएगी और जांच में किसी प्रकार के विद्यालय या संस्था दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास बघेल ने बताया कि जिले स्तर से चार अधिकारियों की टीम को निजी विद्यालयों के जांच के लिए अधिकृत किया गया है। जिसमें प्रभारी अधिकारी सहायक संचालक श्रीमती संगीता राव, प्राचार्य सलोनी श्री दीपक ठाकुर, एपीसी समग्र शिक्षा श्री मनोज मरकाम एवं एबीईओ डोंगरगांव सुश्री रश्मि ठाकुर को जांच टीम में शामिल किया गया है। उनके द्वारा निजी स्कूलों के जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

  • Related Posts

    बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण

    राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति हब द्वारा बिटिया/वर्क अभियान अंतर्गत बालिकाओं को शासकीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों तथा रोजगार एवं केरियर…

    Read more

    महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

    *सेवा की कहानी*   *- ग्राम सुकुलदैहान में 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार*   *- स्व-सहायता समूहों को बैठक, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार गतिविधियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस