Ro no D15139/23

वाणिज्य विषय के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाने कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 27 अप्रैल 2025। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में वाणिज्य विषय के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में वाणिज्य विषय की भूमिका सहित अन्य वाणिज्य से जुड़े विषयों पर जिले के सभी वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं के लिए डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि जिले में बच्चों द्वारा लिया जाने वाला दूसरा सबसे महत्वपूर्ण विषय वाणिज्य संकाय है। राज्य व जिले में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले ज्यादातर बच्चे कॉमर्स संकाय से होते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई, वाणिज्य विषय से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाएं एवं वाणिज्य विषय में कैरियर ऑप्शंन के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को वाणिज्य विषय को लेकर रूचि बढ़ाने तथा रूचिकर तरीके से बच्चों को वाणिज्य विषय की जानकारी देने कहा। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिक से अधिक बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ाने, जीवन में वाणिज्य विषय की उपयोगिता के संबंध में जानकारी तथा आवश्यक मार्गदर्शन देने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बच्चों एवं शिक्षकों में नकारात्मकता हावी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वाणिज्य विषय के शिक्षकों को विषय से संबंधित नवीन जानकारी से अपडेट रहने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को विषय की बारीकियों की जानकारी दी जा सकें।
कार्यक्रम में काउंसलर्स श्री राकेश ठाकुर एवं श्री राकेश शर्मा द्वारा वाणिज्य विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय क्षेत्र में वाणिज्य संकाय के बच्चे बेहतर और अच्छा भविष्य बना सकते है। उन्होंने बताया कि देश में जीएसटी काउंसिल के रूप में वित्तीय संस्थाएं प्रारंभ की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर कमर्शियल बैकग्राउंड वाले बच्चों की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने स्टॉक मार्केट के क्षेत्र में बेहतर कैरियर के बारे में बताया। कार्यशाला में व्याख्याताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे, डीएमसी समग्र शिक्षा श्री सतीश ब्योहरे, एपीसी समग्र शिक्षा श्री मनोज मरकाम, बीईओ डोंगरगढ़ श्री विरेंद्र कौर गरचा, बीईओ छुरिया श्री प्रशांत चितवरकर एवं एबीईओ राजनांदगांव श्री शैलेंद्र रूसिया सहित बड़ी संख्या में वाणिज्य संकाय के व्याख्याता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने कर्तव्य में लापरवाही करने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

    राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी के श्री अवधराम…

    Read more

    डिफेक्ट लाईबिलिटी के तहत होगी कार्रवाई

    राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पैकेज क्रमांक ग्रुप-एच के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?

    ईरान में तख्तापलट की आहट: IRGC के पास देश की कमान, विदेश मंत्री अराघची साइडलाइन; अब क्या करेगा अमेरिका?