Ro no D15139/23

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित’ सीईओ श्री नाग ने विभागवार  कार्यों की समीक्षा कर  निराकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’

कोरबा, 10 जून 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ श्री नाग ने शासकीय योजनाओं एवं  विभागीय कार्यो की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही। श्री नाग ने  विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियो को निर्देश दिए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत मिले आवेदनों के निराकरण स्थिति की भी समीक्षा की। सीईओ श्री नाग ने निराकरण हेतु लंबित आवेदनों को शीघ्रता से  परीक्षण कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, एडीएम श्री मनोज बंजारे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, आमजनो को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, किया गया लाभांवित

      कोरबा, 22 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का  पाली–तानाखार…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास जनसमस्या निवारण शिविर में रथ बाई कंवर को मिला अंत्योदय राशन कार्ड

     कोरबा, 22 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनहितकारी और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रहा है। यह अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था