Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्तूरा का किया निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

सीएचवो आरएचवो और एएनएम की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
जिन स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव अप्रैल से जून माह तक एक भी नहीं हुआ उन केंद्रों के सीएचवो आरएचवो एएनएम को नोटिस जारी करके वेतन रोकने के निर्देश और निलंबन की अनुशंसा करने के लिए कहा

जशपुरनगर 25 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सीएचवो, आरएचवो और एएनएम की समीक्षा बैठक ली
उन्होंने संस्थागत प्रसव प्रगति, टीबी मुक्त अभियान,आर सी एच पोर्टल में एंट्री, केन्द्र और राज्य की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की ।
कलेक्टर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कस्तूरा, बनगांव,टांगरटोली, धारेन,बंगुरकेला, चांपा टोली, में गर्भवती माताओं का पंजीयन और आर सी एच पोर्टल एंट्री में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य अमला को कड़ी हिदायत देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव नहीं हो रहा है। उन केन्द्र के सी एच ओ आर एच वो और एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी करके उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। और काम नहीं करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का निलंबन और विभागीय जांच के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, एसडीएम कुनकुरी नंद जी पांडे, जनपद सीईओ पुष्कर पाटले मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा और तहसीलदार राहुल कौशीक, राजेश यादव उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान पंजीयन एवं दवा वितरण केन्द्र, ओपीडी, आयुर्वेदिक ओपीडी, शौचालय की स्थिति, औषधि भंडार कक्ष, सामान्य वार्ड,पी एन सी वार्ड का निरीक्षण किया ।
कलेक्टर ने अस्पताल के दरवाजे, बेसिन, बिजली और नल को ठीक करने के दिए निर्देश।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती का परिणाम घोषितः छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं का चयन

     जशपुरनगर 25 मई 2026 / सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 रनपुर, तिलंगा, बंदरचुवा और जामटोली में लगाया गया शिविर

      जशपुरनगर 25 मई 2026/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जशपुर में जनजातीय  गरिमा उत्सव 2026 जन भागीदारी अभियान के तहत ष्जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहलेष् अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था