Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत सीईओ की ली समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यों को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत सीईओ एवं एनआरएलएम के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत संचालित विकास कार्यों को प्रमुखता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर देते हुए कहा की इन ग्रामों में पहुंच मार्ग, जरूरी अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाएं, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री जनमन योजनाअंतर्गत बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण सचिवालय के नोडल अधिकारियों को स्कूलों को सतत रूप से निरीक्षण कर शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, स्कूलों की साफ-सफाई, शाला भवन की स्थिति एवं स्कूल पहुंच मार्ग की जानकारी लेने एवं इसमें आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को साप्ताहिक बैठक लेकर प्राप्त सभी आवेदनों को समयबद्ध निराकरण करने को कहा।  मनरेगा की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा श्रमिकों को समय-सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और  डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को उनके विभाग अंतर्गत किए जा रहे प्रत्येक निर्माण कार्याे को समीक्षा करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर भुगतान में कोई विसंगति पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरएलएम के अधिकारियों को बैंक लोन मेला का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित सभी जनपद पंचायतों की सीईओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त, 1.46 लाख रुपए का अर्थदंड वसूल

      जशपुरनगर 24 जून 2026/  जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की जा रही है।…

    Read more

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 जुलाई तक रहेंगी जशपुर प्रवास पर, 3 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

     जशपुरनगर 24 जून 2026/ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह