Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार, प्रधानमंत्री किसान निधि से मिली राहत, मानसिंह ने कहा-यह योजना वरदान है

रायपुर, 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को कैसे आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता मिल रही है, इसका एक जीवंत उदाहरण हैं बेमेतरा जिले के ग्राम मंजगांव निवासी श्री मानसिंह आनंद। मात्र 0.71 हेक्टेयर भूमि के मालिक श्री मानसिंह ने इस योजना के अंतर्गत 10 जून 2019 को पंजीयन कराया था, जिसका पंजीयन क्रमांक CG

21997748 है।

पंजीयन के पश्चात उन्हें लगातार 19 किस्तों की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। चूंकि पंजीयन अन्य किसानों की तुलना में एक किस्त बाद हुआ था, इसलिए उन्हें 19 किस्तें प्राप्त हुईं, जबकि अन्य किसानों को 20 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं।

श्री मानसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना उनके जैसे सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता समय पर मिलने से उन्हें उर्वरक, बीज, और अन्य कृषि संसाधनों की खरीदी में सहूलियत मिली है, जिससे खेती करना आसान और लाभदायक हुआ है। श्री मानसिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए एक आर्थिक सुरक्षा कवच की तरह है और इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है।

यह कहानी न सिर्फ बेमेतरा बल्कि प्रदेश के सभी किसानों के लिए प्रेरणा है कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और ईमानदारी से लिया जाए तो छोटी जोत वाले किसान भी आत्मनिर्भर और सफल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच