कलेक्टर ने दिए तिरसोंठ प्रधान पाठक को निलंबित करने दिए निर्देश

नशे में स्कूल आने एवं अनाधिकृत उपस्थिति की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम तिरसोंठ में प्राथमिक विद्यालय औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया।  जिसमें प्रधान पाठक चौतराम यादव को लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया। इस दौरान आये ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा में उन्होंने बताया कि प्रधानपाठक चौतराम यादव अक्सर शराब के नशे में विद्यालय आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
कलेक्टर श्री व्यास ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रधानपाठक के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शाला में विद्युत उपकरणों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए एवं स्वास्थ्य जांच दल के द्वारा किये गए निरीक्षणों की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज संख्या की भी जानकारी ली।

  • Related Posts

    कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली।…

    Read more

    मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी

    सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी, गांव की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत जशपुरनगर 16 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCYअपने दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला