Ro no D15139/23

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर दिया गया विशेष जोर

अम्बिकापुर 07 अगस्त 2025/  भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), अम्बिकापुर (शहरी) द्वारा सेक्टर-नमना कला, सियान सदन में विश्व स्तनपान सप्ताह-2025 पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सरगुजा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाना था, साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने हेतु स्तनपान, पोषण और संस्थागत प्रसव के विषय में जागरूक करना था।

इस अवसर पर गर्भवती और शिशुवती माताओं को 6 माह तक के सतत स्तनपान और पहले पीले गाढ़े दूध (कोलेस्ट्रम) के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही रेडी टू ईट पोषण आहार, तिरंगा भोजन, स्थानीय साग-सब्जियों एवं फलों के सेवन से होने वाले पोषण लाभ पर प्रकाश डाला गया। माताओं को संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना और महिला ऋण सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशेष पंजीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पहली संतान के लिए महिलाओं को ₹5000 की सहायता राशि (प्रथम किस्त 3000 गर्भावस्था के छह माह बाद एवं द्वितीय किस्त 2000 टीकाकरण उपरांत), तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। पंजीकरण के लिए महिलाओं को निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र या मितानीन कार्यकर्ता से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती प्रियंका गुप्ता, मिशन शक्ति की जिला समन्वयक श्रीमती नूतन सिन्हा, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती नीलमणि एक्का, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ श्रीमती नेहा सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती एकता सिंह, वार्ड क्रमांक 12, 14 एवं 48 के पार्षदगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    ट्रेनी आई पी एस राहुल बंसल पर रिश्वत लेने का आरोप

      अंबिकापुर – अंबिकापुर के CSP और ट्रेनी IPS अधिकारी राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप हरियाणा निवासी एक व्यक्ति…

    Read more

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं