Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, विभिन्न महत्वपूर्ण सड़को की स्वीकृति प्रदान करने की मांग

क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं सांसद संतोष पांडेय।

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सांसद पांडेय लोकसभा सदन में लगातार क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने से लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर क्षेत्र की मांगों व समस्याओं से अवगत कराते आ रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में कई बड़े विकास निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है।
इसी कड़ी में सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद पांडेय ने राज्य मार्ग कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर चौड़ी सड़क का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग अंतर्गत कवर्धा में नया बायपास निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कवर्धा में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। राहगीरों व शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कवर्धा में नए बायपास सड़क निर्माण की बेहद आवश्यकता है। सांसद पांडेय ने उक्त विषय को लेकर पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग कर चुके हैं।
सांसद पांडेय ने बताया कि राज्य मार्ग कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग में भी ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग घोषित कर चौड़ीकरण करने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने उक्त विषय में ठोस आश्वासन दिया। इसके अलावा सांसद पांडेय ने प्रस्तावित “लखनादौन – बालाघाट – लांजी – रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे” के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने हेतु निवेदन किया। 200 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लगभग 5700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाना है।मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन से बालाघाट , लांजी होते हुए सीधे रायपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग दोनों राज्यों के बीच सड़क परिवहन हेतु वरदान साबित होगा साथ दोनों प्रदेशों के मध्य पर्यटन, व्यापार और सामाजिक विकास के द्वार खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस मार्ग के अंतर्गत विभिन्न जनजातीय भूभागों और वनक्षेत्रों से गुज़रने के पूर्व किये जाने वाले राजमार्ग एकरेखन सहित सभी तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी और समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर इसे जल्द ही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बालाघाट सांसद भारती पारधी भी उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत