Ro no D15139/23

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में प्रतिभागियों ने जीते पुरुस्कार

*छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए*

*वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह*

रायपुर, 19 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी के पांचवे दिन विभिन्न स्थानों से आए हुए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और अन्य उपलब्धियों से जुड़े अत्यंत रोचक प्रश्न पूछे गए। जिनमें जशपुर जिले के जलप्रपात, सरगुजा जिले के खनिज, महासमुंद के सिरपुर की प्राचीन कला शैली और बस्तर क्राफ्ट जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके सही जवाब देकर प्रतिभागियों ने अपने पॉइंट्स बनाए।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए श्री यशवंत यदु ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल ज्ञान बढ़ता है, बल्कि हमें ऐसी जानकारियां मिलती हैं जो आमतौर पर आसानी से नहीं मिल पाती, उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में भी भाग लिया। वहीं, श्री पंकज वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी सरल और स्पष्ट ढंग से मिल रही है, यहां आकर मुझे छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी मिली। थिएटर आर्टिस्ट श्री निमेष पटेल ने प्रदर्शनी और यहां आयोजित क्विज प्रतियोगिता के आयोजन को ज्ञानवर्धक बताया।

इसी तरह भिलाई से आईं श्रीमती अंजली नागपुरे और सुश्री गुंजन परमार ने वर्चुअल रियलिटी गेम्स के जरिए क्विज प्रतियोगिता में सवालों के जवाब चुनकर सही छत्तीसगढ़ के नक्शे पर डालकर पॉइंट्स बनाए गए। उन्होंने बताया कि वर्चुअल चीजें ज्यादा याद हो पाती हैं। वर्चुअल गेम्स के जरिए क्विज के आयोजन ने प्रतिभागियों के उत्साह भी बढ़ाया।

गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनगाथा, उनके संघर्ष, दुर्लभ दस्तावेज और ऐतिहासिक क्षणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए विभिन्न आंदोलनों, जैसे भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई महत्वपूर्ण संघर्षों में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी को भी इसमें विस्तार से दर्शाया गया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों तथा प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे से रात 8ः00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?