Ro no D15139/23

रजत महोत्सव अंतर्गत बच्चों को खेल खेल में बताए गए पोषण के लाभ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ किया गया पीएम मातृ वंदना योजनांन्तर्गत पंजीयन

जशपुरनगर 28 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा में रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सुरक्षा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित गतिविधि का आयोजन शासकीय कन्या छात्रावास बगीचा के प्रांगण में किया गया। जिसमें महिला और बच्चों को सोशल मीडिया की सावधानियों, बाल विवाह की रोकथाम, गुड़ टच बैड टच, साइबर सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना जशपुर के सेक्टर जशपुर में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर सेक्टर स्तर पर खेल-खेल में पोषण ज्ञान प्राप्त करने वाली गतिविधियों का आयोजन कार्यकर्ताओं के द्वारा कराया गया। इस गतिविधि में खाद्य पदार्थ में कौन सी विटामिन और कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसके संबंध में बहुत ही रोचक तरीके से बताया गया। उन्हें इसकी जानकारी अपने आस पास के लोगों को भी बताने को कहा गया।
एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबहार के सेक्टर सुरंगपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र बुलडेगा में आंगनबाड़ी स्तरीय छत्तीसगढ़ रजत  महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित हुई। जिसमें महिलाओं को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में मनाये जाने की जानकारी दी गयी और माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) के पात्र सभी प्रथम गर्भवती माताओं एवं दूसरी बालिका होने पर बच्ची के 6 माह पूर्ण होने से पहले पेन्टा का तीसरा टीका लगने के बाद फार्म भरने हेतु समझाया गया। यह राशि गर्भवती माता के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक जरूरतों को पूरा करने को दिया जाता है जिसकी जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी साथ ही अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती माताओं को यह जानकारी देने की अपील की गई।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच