Ro no D15139/23

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 31 अगस्त को

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिहान के दीदियों से करेंगे संवाद
स्व-सहायता समूहों की महिलाएं साझा करेंगी अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां

जशपुरनगर 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025, दिन रविवार को दोपहर 12रू15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा।
इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।
‘‘दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में प्रसारित होगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

      जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला…

    Read more

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल चयन से समृद्ध होंगे किसान रू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

      कुनकुरी में जैविक किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ आयोजन किसानों को मिला नई तकनीकों और बाजार से जुड़ने का अवसर जिले के औषधीय एवं सुगंधित फसलों…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा